Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धार्मिक अनुष्ठान में चली गोली, 26 साल की महिला की दर्दनाक मौत…
    • ‘आपकी शादी भी इसलिए हो पाई है क्योंकि…’, राघव पर सौरभ का निशाना
    • ताऊ पर चढ़ा भक्ति का रंग, बीच सड़क पर करने लगे डांस…
    • ‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’ बैरकपुर से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, 
    • राघव समेत AAP के बागी सांसदों को मंजूरी मिलने पर सरकार का पहला रिएक्शन
    • अन्नपूर्णा चंद्राकर बनीं अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
    • पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की नृशंस हत्या
    • खेत में लगी आग…झोपड़ी तक पहुंची लपटें, 7 साल की बच्ची की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»डॉलर के मजबूत होने से सोने-चांदी में गिरावट
    व्यापार

    डॉलर के मजबूत होने से सोने-चांदी में गिरावट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिजनेस डेस्कः राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार तीसरे सत्र में गिरावट जारी रही। डॉलर के मज़बूत होने और वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने के बीच सोने की कीमत में 200 रुपए और चांदी की कीमत में 3,000 रुपए की भारी गिरावट दर्ज की गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 200 रुपए गिरकर 1,55,900 रुपए प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो बृहस्पतिवार को 1,56,100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत भी 3,000 रुपए की गिरावट के साथ 2,47,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में यह 2,50,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

    एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा, ”सोने पर दबाव बना रहा और यह दो सप्ताह के निचले स्तर के करीब कारोबार कर रहा था। इसमें नकारात्मक रुझान देखने को मिला, क्योंकि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के कारण बाज़ार का माहौल सतर्क बना हुआ है।” उन्होंने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य में चल रहे गतिरोध के कारण ऊर्जा की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं, जिससे महंगाई की चिंताएं बढ़ गई हैं और सोने की कीमतों में तेजी की गुंजाइश सीमित हो गई है।

    गांधी ने कहा, ”मज़बूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में स्थिरता ने कीमतों पर नीचे की ओर दबाव और बढ़ा दिया है। डॉलर इंडेक्स लगातार तीन हफ़्तों की गिरावट के बाद इस हफ़्ते बढ़त दर्ज करने की राह पर है, जिससे सोने जैसी बिना किसी लाभ देने वाली संपत्तियों का आकर्षण कम हो गया है।” 

    एनकेपी सिक्योरिटीज में कमोडिटी और करेंसी के शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष, जतीन त्रिवेदी ने कहा कि कीमतों में उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से पश्चिम एशिया के घटनाक्रमों से प्रभावित हो रहा है। विशेष रूप से ईरान, इज़राइल और होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका की मौजूदगी से जुड़े तनाव के कारण अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। उन्होंने कहा कि विरोधाभासी संकेतों और किसी स्पष्ट समाधान के अभाव में, सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने और खबरों के आधार पर इनमें बदलाव आने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    11000 से कम कीमत वाले Poco C81 और C81x की सेल शुरू

    April 27, 2026

    अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

    April 27, 2026

    Paytm Payments Bank बैंक में फंसे हैं ग्राहकों के 800 करोड़ रुपये

    April 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.