Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुलुंड में शादी का झांसा देकर महिला से 31 लाख की ठगी, आरोपी फरार
    • इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी और अटल वाजपेयी AI 3D अवतार में जल्द आएंगे नजर
    • Paytm Payments Bank बैंक में फंसे हैं ग्राहकों के 800 करोड़ रुपये
    • इस आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ 6 लोग, ना कोई सड़क, ना कोई मॉल, हेलीकॉप्टर से आता है राशन!
    • मशहूर फोटोग्राफर रघु राय का निधन, दीया मिर्जा, स्वानंद किरकिरे व कला से जुड़े लोगों ने दी श्रद्धांजलि
    • RR के असिस्टेंट कोच विक्रम राठौर ने वैभव को बताया स्पेशल खिलाड़ी, कहा- उसकी चोट बहुत गंभीर नहीं
    • खरीदने से पहले जानिए 5-Star vs 3-Star AC : कौन बचाएगा बिजली बिल और देगा बेहतर कूलिंग
    • मोहिनी एकादशी कल, इन चीजों से रहें दूर, तभी मिलेगा पूरा फल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, April 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से फायदा ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से फायदा ग्राफ्टेड टमाटर की खेती से दुबेलाल का बढ़ा मुनाफा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 25, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महासमुन्द- प्रदेश के किसान शासन की योजनाओं का लाभ लेकर और आधुनिक खेती किसानी की तकनीकों को अपनाकर अपनी आमदानी में इजाफा कर रहे हैं। ऐसे ही महासमुन्द जिले के अंतर्गत ग्राम बम्बुरडीह के किसान श्री दुबेलाल कोसरे ने आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। श्री कोसरे, बताते हैं कि पूर्व में वे पारंपरिक रूप से धान एवं अन्य फसलों की खेती करते थे। इस पारंपरिक खेती में लागत अपेक्षाकृत अधिक होने के बावजूद उन्हें सीमित लाभ ही प्राप्त हो पाता था, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पा रहा था।

    वर्ष 2025-26 में उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन में उन्हें यह जानकारी प्राप्त हुई कि उद्यानिकी फसलों के माध्यम से कम क्षेत्र में अधिक उत्पादन एवं अधिक लाभ अर्जित किया जा सकता है। इस जानकारी से प्रेरित होकर उन्होंने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के अंतर्गत ग्राफ्टेड टमाटर सीडलिंग प्रदर्शन घटक का लाभ लिया। श्री कोसरे बताते है कि योजना के तहत उन्हें 30 हजार रुपए का अनुदान भी प्राप्त हुआ, जिससे उन्होंने अपने 0.40 हेक्टेयर सिंचित भूमि में आधुनिक तकनीक के माध्यम से ग्राफ्टेड टमाटर की खेती प्रारंभ की।

    कृषक श्री दुबेलाल कोसरे द्वारा उच्च गुणवत्ता वाली ग्राफ्टेड पौध, सिंचाई हेतु ड्रिप प्रणाली तथा खरपतवार नियंत्रण के लिए मल्चिंग तकनीक का उपयोग किया गया। वे बताते हैं कि उन्नत तकनीकों के समुचित उपयोग से उन्हें प्रति एकड़ लगभग 16 से 18 टन तक उत्पादन प्राप्त हुआ। बाजार में टमाटर का औसत विक्रय मूल्य लगभग 20 रुपए प्रति किलोग्राम मिलने से उन्हें कुल लगभग 3 लाख 9 हजार रुपए का लाभ प्राप्त हुआ। यह लाभ धान की खेती की तुलना में कई गुना अधिक रहा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। श्री कोसरे द्वारा अन्य किसानों को उन्नत तकनीकों को अपनाने तथा बाजार की मांग के अनुरूप फसल उत्पादन करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा हैं। उनके मार्गदर्शन से ग्राम बम्बुरडीह के अन्य कृषक भी उद्यानिकी फसलों की ओर आकर्षित हो रहे हैं और आधुनिक खेती को अपनाने लगे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    इंदिरा गांधी, महात्मा गांधी और अटल वाजपेयी AI 3D अवतार में जल्द आएंगे नजर

    April 26, 2026

    जिला प्रशासन की अपील: स्व-गणना में नागरिक बढ़-चढ़कर करें सहभागिता

    April 26, 2026

    विकसित भारत के आधार स्तंभ हैं युवा : मंत्री श्री टंकराम वर्मा

    April 26, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.