Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिजली का करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल-पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार ,अधिकारियों को अस्थाई तौर पर स्थान्तरित कर पदस्थ किया गया…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के पांच कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित
    • शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित
    • जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस
    • बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»Paytm Payments Bank बैंक में फंसे हैं ग्राहकों के 800 करोड़ रुपये
    व्यापार

    Paytm Payments Bank बैंक में फंसे हैं ग्राहकों के 800 करोड़ रुपये

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Paytm Payments Bank: डिजिटल बैंकिंग सेक्टर से एक बेहद चौंकानेवाली खबर सामने आई है. मामला पेटीएम पेमेंट बैंक (Paytm Payments Bank) में करीब ₹800 करोड़ की राशि अभी तक फंसे रहने का है. जबकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के इसके संचालन पर रोक लगाते हुए करीब दो साल बीत चुके हैं.

    400 करोड़ रुपये अनक्लेम्ड

    CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, परिचालन रुकने के लगभग दो साल बाद भी ग्राहकों का ₹800 करोड़ से अधिक पैसा पेटीएम पेमेंट्स बैंक में फंसा हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, अभी जितनी रकम फंसी हु्ई है उसमें से लगभग आधी रकम ऐसे खातों में फंसी है, जो फ्रीज हैं.

    वहीं, बाकी के ₹400 करोड़ ऐसे हैं, जिन्हें अब तक किसी ने क्लेम ही नहीं किया है. हैरान करने वाली बात यह भी है कि पिछले एक साल में अनक्लेम्ड राशि में कोई खास कमी नहीं आई है. यानी कि कई बार याद दिलाए जाने के बावजूद ग्राहकों ने इसे निकालने का प्रयास या दावा ही नहीं किया है. 

    बैंक का कस्टमर बेस था मजबूत

    नियामक कार्रवाई से पहले इस बैंक में 5500 करोड़ से अधिक की जमा राशि थी, जो अब घटकर 800 करोड़ रुपये तक सीमित रह गई है. बैंक के पास  लगभग 35 करोड़ अकाउंट्स के साथ कस्टमर्स का एक बड़ा बेस भी था. इनमें से बाद में केवल 10-10.5 करोड़ अकाउंट्स ही एक्टिव रहे, जबकि बाकी के फ्रोजन, डॉरमेंट और म्यूल अकाउंट्स में कन्वर्ट हो गए.

    सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम समूह को यूजर्स के साथ सक्रिय रूप से संवाद करने के लिए कहा था, जिसमें उनकी जमा राशि की निकासी की सुविधा के लिए अलर्ट और अनुस्मारक भेजना शामिल था. बता दें कि रिजर्व बैंक ने 24 अप्रैल 2026 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक का बैंकिंग लाइसेंस आधिकारिक तौर पर रद्द कर दिया है. 

    कैसे निकालें पैसा?

    • अगर आपका अकाउंट फ्रीज नहीं है, तो आप सामान्य रूप से किसी दूसरे बैंक अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर निकाल सकते हैं या Wallet से बैंक में भेज सकते हैं.
    • अगर आप किसी कारणवश ऐप एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको PPBL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Claim Form भरना होगा. इसके लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, कैंसिल चेक की जरूरत पड़ेगी. 
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    7050mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 लांच

    August 20, 2026

    चीनी की जमाखोरी, 1 सितंबर से लागू होने जा रहा नया नियम

    August 20, 2026

    भारतीय शेयर बाजार ने की वापसी, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,200 के ऊपर, जाने तेजी के 5 बड़े कारण

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.