Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बिजली का करंट लगने से मां और बेटे की दर्दनाक मौत
    • छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल-पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णयानुसार ,अधिकारियों को अस्थाई तौर पर स्थान्तरित कर पदस्थ किया गया…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-जनरेशन कंपनी के पांच कर्मी उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित
    • शिशु संरक्षण माह: स्वस्थ बचपन और सुरक्षित भविष्य का आधार
    • लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने, गुणवत्ता एवं समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के दिए निर्देश
    • नगरीय निकायों को विभिन्न मदों में 74.88 करोड़ आबंटित
    • जल-जीवन मिशन के तहत आयोजित हुई कलेक्टर कॉन्फ्रेंस
    • बाढ़ आपदा से निपटने सभी 33 जिलों में मॉक ड्रिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, August 20
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»व्यापार»अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
    व्यापार

    अमेरिका-ईरान तनाव और होर्मुज स्ट्रेट बंद होने से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी, जानिए क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कच्चे तेल की कीमतों में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को तेजी देखी जा रही है। ब्रेंट क्रूड 100 डॉलर से ऊपर ट्रेड कर रहा है। सोमवार सुबह ब्रेंट क्रूड 1.22 फीसदी या 1.28 डॉलर की बढ़त के साथ 106.6 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, क्रूड ऑयल WTI 1.01 फीसदी की बढ़त के साथ 95.35 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, आज 27 अप्रैल 2026 को भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    अमेरिका-ईरान के बीच वार्ता की उम्मीदें खत्म

    अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पिछले आठ हफ्तों से लगातार जारी है। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने शांति वार्ता के लिए अपने प्रतिनिधियों की प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी है। उन्होंने कहा कि ऐसी बातचीत का कोई फायदा नहीं है, जिसमें कोई नतीजा न निकले। ट्रंप ने कहा कि, “हमारे पास सभी ताकत हैं। वे कभी भी हमसे संपर्क कर सकते हैं, लेकिन हम बेकार की बातचीत के लिए लंबी यात्रा नहीं करेंगे।” पाकिस्तान में प्रस्तावित दूसरे दौर की वार्ता की उम्मीद तब खत्म हो गई है, जब ट्रंप ने अपने दूतों Steve Witkoff और Jared Kushner की यात्रा रद्द कर दी। इससे पहले ईरानी मीडिया ने कहा था कि अराघची अमेरिकी अधिकारियों से मिलने के इच्छुक नहीं हैं।

    भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्टेबल

    भारत सरकार का कहना है कि फिलहाल ईंधन की कीमतें स्थिर रहने की उम्मीद हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां वैश्विक कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव का कुछ हिस्सा खुद वहन कर रही हैं, ताकि आम लोगों पर अचानक बोझ न पड़े।

    शहरपेट्रोल (Rs /लीटर)डीजल (Rs /लीटर)
    दिल्ली94.7787.67
    कोलकाता105.4192.02
    हैदराबाद107.5095.70
    मुंबई103.5090.03
    बेंगलुरु102.9290.99
    चेन्नई100.9092.48

    लंबा खिंच सकता है तनाव

    ईरान के विदेश मंत्री Abbas Araghchi सोमवार को Saint Petersburg पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात रूसी राष्ट्रपति Vladimir Putin से होने की संभावना है। यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब अमेरिका और ईरान के बीच शांति प्रयास कमजोर पड़ते दिख रहे हैं। अराघची इससे पहले ओमान और इस्लामाबाद भी जा चुके हैं। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया है, जिससे तेल, गैस और उर्वरक की आपूर्ति बाधित हुई है। इससे कीमतें बढ़ी हैं और विकासशील देशों में खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। दूसरी तरफ अमेरिका ने भी होर्मुज में नाकाबंदी जारी रखी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    7050mAh बैटरी के साथ iQOO Z11 लांच

    August 20, 2026

    चीनी की जमाखोरी, 1 सितंबर से लागू होने जा रहा नया नियम

    August 20, 2026

    भारतीय शेयर बाजार ने की वापसी, सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,200 के ऊपर, जाने तेजी के 5 बड़े कारण

    August 20, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.