Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बर्फ में दबा ”जॉम्बी वर्म” कैसे 24000 साल बाद जिंदा हुआ ये रहस्यमयी जीव?
    • IPL 2026: इन टीमों की प्लेऑफ में जगह लगभग पक्की, पर कुछ के लिए रास्ता कठिन
    • नारंगी अर्थव्यवस्था: जनजातीय कला, हस्तशिल्प और आजीविका-रंजना चोपड़ा
    • सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने के बाद लगातार इतिहास रच रहा रीवा पहली बाल पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी करके रचा एक नया इतिहास…
    • सीतारामपुर जलाशय निर्माण कार्य के लिए 6.33 करोड़ रुपये रेगाकठेरा जलाशय योजना 2.07 करोड़ रूपए स्वीकृत
    • जानें वो 6 चीजें जिन्हें कच्चा खाना है ज्यादा फायदेमंद
    • कब शुरू होगा ज्येष्ठ माह और कब है प्रदोष व्रत? जानें सही तारीख और पूजा मुहूर्त…
    • 2 मोटरसाइकिल पर आए 6 हमलावर सैर कर रहे लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो की मौत, एक गंभीर…
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, April 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’ बैरकपुर से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, 
    राष्ट्रीय

    ‘अब सीधा शपथ ग्रहण में आऊंगा…’ बैरकपुर से पीएम मोदी ने भरी हुंकार, 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 27, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के बैरकपुर में सोमवार (27 अप्रैल) को विजय संकल्प सभा की. चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, अब मैं चार मई को ही पश्चिम बंगाल वापस आउंगा, जब यहां बीजेपी सरकार का शपथग्रहण समारोह होगा. प्रधानमंत्री ने मंच से कहा, अब देश की जनता ही उनका परिवार है. अपना घर छोड़ने के बाद अब तक वह लोगों के साथ ही रहे हैं.’

    बैरकपुर में एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, ‘पूरे पश्चिम बंगाल के लोग सुरक्षा, अवसर और ईमानदार शासन चाहते हैं, जिसे टीएमसी देने में पूरी तरह विफल रही है.’

    ‘बीजेपी के शपथ ग्रहण में फिर आउंगा’ – पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री ने कहा, बंगाल के माहौल को देखकर मुझे लग रहा है कि मैं भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान फिर से आऊंगा. उन्होंने कहा, ‘जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 के ज्यादातर प्रावधान निरस्त करके भाजपा ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के संकल्पों में से एक को पूरा किया. बंगाल में नयी भाजपा सरकार श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राज्य की समृद्धि के सपने को पूरा करेगी और शरणार्थी मुद्दे का समाधान करेगी.’

    ‘ओडिशा-बिहार के बाद बंगाल में खिलेगा कमल’ – पीएम मोदी

    उन्होंने आगे कहा, वह खुद को बंगाल की सेवा करने, सुरक्षा सुनिश्चित करने और राज्य की रक्षा करने के लिए समर्पित मानते हैं. पीएम मोदी ने चुनावी रैली में दावा किया कि ओडिशा और बिहार के बाद इस बार पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा. उन्होंने कहा, पूर्वी भारत का विकास राष्ट्र की प्रगति के लिए जरूरी है, सत्तारूढ़ टीएमसी पर निशाना साधते हुए कि तृणमूल के पास बंगाल के विकास के लिए कोई दूरदृष्टि नहीं है.

    क्या बोले पीएम मोदी की रैली में आए लोग?

    पीएम मोदी की रैली में आए लोगों ने कहा कि बंगाल में बीजेपी की सरकार जरूरी है. पीएम मोदी की सभा में आए लोगों से न्यूज एजेंसी IANS ने बातचीत की. पीएम मोदी की सभा में आईं प्रीति मुखर्जी ने कहा कि नारी सुरक्षा और बच्चों की पढ़ाई के लिए बंगाल में भाजपा सरकार बननी चाहिए. महिला ने कहा कि बंगाल की जनता पीएम मोदी के साथ है. बंगाल के लिए भाजपा खतरा नहीं है, बल्कि टीएमसी खुद ही खतरा है.

    बंगाल में बीजेपी सरकार बनने का दावा

    सुदीप्तो सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री बंगाल के हो गए हैं. 4 मई की तारीख को बंगाल में भाजपा सरकार बनेगी. बंगाल में राष्ट्रवादी सरकार की जरूरत है. अब बंगाल में डबल इंजन सरकार चाहिए. सुनीता मंडल ने कहा कि पीएम मोदी के आने से हम लोग काफी खुश हैं.हर किसी के मन में है कि इस बार भाजपा की सरकार बने. इस वक्त जो तानाशाही और दोहरी नीति से बंगाल रसातल में चला गया है, यहां भाजपा की सरकार बहुत जरूरी हो गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनने के बाद लगातार इतिहास रच रहा रीवा पहली बाल पेडियाट्रिक कार्डियक सर्जरी करके रचा एक नया इतिहास…

    April 28, 2026

    लिव-इन में पैदा हुए बच्चे ‘नाजायज नहीं’, उनके अधिकार सुरक्षित हैं- सुप्रीम कोर्ट

    April 28, 2026

    “मेरी ओर से भी कोई वकील पेश नहीं होगा”, केजरीवाल के बाद सिसोदिया का भी ‘सत्याग्रह’ ऐलान

    April 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.