Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • परिवार के साथ शादी से लौट रहे कार और बस की टक्कर में 2 लोगों की मौत, मची चीख-पुकार
    • पुलिस की तीन बदमाशों से मुठभेड़: लगी गोली, इलाज के दौरान एक की मौत
    • ऑटो रिक्शा को डंफर ने मारी टक्कर, CISF जवान समेत तीन की मौत
    • कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर में धमाका, 2 की मौत…
    • वनांचलों की ‘संजीवनी’ बनी मोबाइल मेडिकल यूनिट: साढ़े तीन माह में 2000 से अधिक ग्रामीणों का हुआ निःशुल्क उपचार
    • करोड़ों रुपए के बीमा के लालच में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची पति की हत्या की साजिश, अब दोनों सलाखों के पीछे
    • सफलता की कहानी-पलाश फूल से बढ़ती आजीविका और समृद्धि
    • राजस्व विभाग की नई पहल-​डिजिटल क्रांति: छत्तीसगढ़ में अब घर बैठे मिलेंगी भूमि संबंधी सभी ऑनलाइन सुविधाएँ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, April 30
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»“आपत्तिजनक स्थिति में छुपे कैमरे से करता है रिकॉर्ड”, सिंगर ने खोली इंडस्ट्री की पोल, म्यूजिक डायरेक्टर पर लगाए आरोप
    मनोरंजन

    “आपत्तिजनक स्थिति में छुपे कैमरे से करता है रिकॉर्ड”, सिंगर ने खोली इंडस्ट्री की पोल, म्यूजिक डायरेक्टर पर लगाए आरोप

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inApril 30, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मनोरंजन जगत से एक चौंकाने वाली खबर आ रही है, जिसके अनुसार, ‘इस्पेड राजावुम इधया रानीयुम’ जैसी फिल्मों में अपने हिट गानों के लिए मशहूर गायिका स्वगथा एस. कृष्णन ने एक जाने-माने तमिल म्यूजिक कम्पोजर पर यौन शोषण और दुर्व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में स्वागथा ने उस संगीतकार को “मद्रास का एपस्टीन” बताया और आरोप लगाया कि उसने अपने रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गंदा माहौल बनाया हुआ था।

    इन खुलासों ने फिल्म जगत में सनसनी मचा दी है और सिंगर ने अब उभरते हुए कलाकारों को ऐसे ही अनुभवों से बचाने के लिए कानूनी कार्रवाई करने का फैसला लिया है। सिंगर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी इस वीडियो के कुछ क्लिप्स शेयर किये हैं।

    स्वगथा ने स्टूडियो में फंसाए जाने का किया खुलासा

    स्वगथा ने दुर्व्यवहार के पैटर्न के बारे में बात करते हुए आरोप लगाया कि कम्पोजर ने साउंडप्रूफ, आधुनकि स्टूडियो का उपयोग महिलाओं को फंसाने और डराने-धमकाने के लिए किया। उन्होंने दावा किया कि कमरे में दिखाई देने वाले और छिपे हुए दोनों प्रकार के सीसीटीवी कैमरे लगे थे, जिनका कथित तौर पर महिलाओं की सहमति के बिना उनकी रिकॉर्डिंग करने के लिए इस्तेमाल किया गया था।

    इसके आगे स्वगथा ने कहा, “वो एक साउंडप्रूफ कमरा था; अगर मैं चीखती-चिल्लाती भी तो भी कोई मुझे सुन नहीं सकता था।” उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इन रिकॉर्डिंग रूम्स में रिकॉर्ड किए गए फुटेज का बाद में ब्लैकमेल और डराने-धमकाने के लिए इस्तेमाल किया गया ताकि पीड़ित महिला चुप रहें।

    गायिका के अनुसार, म्यूजिक डायरेक्टर खासतौर पर इंडिपेंडेंट लड़कियों और औरतों को निशाना बनाता था। पहले वो उनसे पैसे उधार लेता, लेकिन वापस करने में देरी करता था। साथ ही, उनके करियर को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी देता था। स्वगथा का कहना है कि इसी डर और दबाव की वजह मेरे साथ से शोषण का ये सिलसिला काफी लंबे समय तक चलता रहा।

    गायिका ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपनी आपबीती के बारे में बात करना शुरू किया, तो कई दूसरी महिलाओं और यहां तक ​​कि बच्चों के परिवारों ने भी उनसे कांटेक्ट किया, जिन्होंने इसी तरह की कहानियां शेयर कीं। उन्होंने उसके कुकर्मों को “शौक” बताया और आरोप लगाया कि महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में रिकॉर्ड करना एक नॉर्मल बात थी उसके लिए। स्वगथा ने इसके दर्दनाक परिणामों पर बात करते हुए बताया, ‘जब मैंने शुरू में खुद को इससे दूर करने की कोशिश की, तो मुझको बदनाम करने की कोशिश की गई। इतना ही नहीं म्यूजिक डायरेक्टर और उसकी फैमिली ने भी मुझपर चोरी का झूठा आरोप लगाया और इंडस्ट्री में मुझे बदनाम करने की कोशिश की।’

    दर्दनाक हादसे ने भावनात्कम रूप से प्रभावित किया

    इसके आगे उन्होंने बताया कि वकीलों और उच्च अधिकारीयों से सलाह लेने के बावजूद, वो ऑफिशियल शिकायत दर्ज करने से बहुत डर रही थीं। हालांकि, अब उन्होंने कानूनी कार्यवाही करने का दृढ़ संकल्प कर किया है। इसके आगे उन्होंने बताया, “मुझे ऐसा लगा जैसे मेरे शरीर के जिन हिस्सों को उसने छुआ था, उनका कोई अस्तित्व ही नहीं होना चाहिए। इस दर्दनाक हादसे ने मुझे भावनात्कम रूप से इतना प्रभावित किया है, कि मुझको थेरेपी लेनी पड़ी और कुछ समय के लिए ऋषिकेश में रहना पड़ा।” वहीं, स्वागथा ने कहा, “वर्तमान मेरे द्वारा उठाये गए कदम बदले की भावना से प्रेरित नहीं हैं, बल्कि इस तरह की मानसिकता रखने वाले संगीतकारों से आने वाली पीढ़ियों बचाने की एक कोशिश है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सोहम शाह की ‘तुम्बाड 2’ तीन दिसंबर 2027 को होगी रिलीज

    April 30, 2026

    ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ की स्क्रीनिंग में तमन्ना भाटिया ने लूटी महफिल

    April 29, 2026

    गर्भवती विधवा से मेलानिया की तुलना पर भड़के ट्रंप, फेमस कॉमेडियन जिमी किमेल को दिया अल्टीमेटम

    April 28, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.