Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    •  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो:मुंबई में पकड़ाई 1745 करोड़ की 349 किलो हाई ग्रेड कोकीन
    • दुर्ग के 6 वर्षीय ‘गूगल बॉय’ रुद्र को, लोक भवन में मिला सम्मान
    • छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेंस का नया टाइम-टेबल: अब जून में होगी परीक्षा…
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुद्ध पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
    • मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रदेश के समस्त श्रमवीरों को दी शुभकामनाएं…
    • अलकनंदा में डूबे NIT छात्र का शव 5 दिन बाद मिला
    • मारुति क्लीन कोल बांधाखार पावर प्लांट में ट्रांसफार्मर में जोरदार ब्लास्ट भीषण आग से उत्पादन ठप
    • स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा ; 12 वर्षीय छात्र की मौत
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 1
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»कैंसर से जंग जीतने के बाद राजश्री देशपांडे ने शेयर की सर्जरी के निशान की खूबसूरत तस्वीर
    मनोरंजन

    कैंसर से जंग जीतने के बाद राजश्री देशपांडे ने शेयर की सर्जरी के निशान की खूबसूरत तस्वीर

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल समय को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की और अपने ब्रेस्ट कैंसर से जुड़ी कुछ बातें शेयर की. साथ ही तस्वीरें में उनकी सर्जरी के निशान दिख रहे है, जिसके बारे में उन्होंने बताया कि ये उनके लिए कमजोरी नहीं, बल्कि जीत की पहचान हैं. इसके बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे है और हौसला बढ़ा रहे है.

    राजश्री ने लिखा भावुक नोट 

    राजश्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वो साड़ी में बहुत कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं. एक तस्वीर में उन्होंने अपने सर्जरी के निशान भी दिखाए और लिखा, ‘मेरे ये निशान मेरी जिंदगी की कहानी कहते हैं. हर एक निशान मुझे याद दिलाता है कि मैंने लड़ाई लड़ी, मैं बची रही और मैंने जीत हासिल की. ब्रेस्ट कैंसर ने मेरे शरीर पर अपने निशान जरूर छोड़े, लेकिन मेरे हौसले को कभी नहीं तोड़ पाया. हर उस महिला से कहना चाहती हूं जो खुद को कमजोर समझ रही है उठो, तुम बहुत खूबसूरत हो.’ 

    उन्होंने आगे लिखा, ये निशान कोई कमी नहीं, बल्कि तुम्हारी हिम्मत का ताज हैं. आज मैं अपने फिल्म प्रमोशन के लिए पूरे कॉन्फिडेंस के साथ खड़ी हूं, दिल में प्यार और हौसले के साथ. जिंदगी को पूरी तरह जीने के नाम…’ उनका ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और फैंस के साथ-साथ कई कलाकारों ने भी उनकी तारीफ की.

    जल्द रिलीज होने वाली हैं फिल्म 

    बता दें कि राजश्री ने मार्च में पहली बार अपने कैंसर के बारे में बताया था. उन्होंने खुलासा किया था कि उन्हें ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला, जिसे समय रहते जांच में पकड़ लिया गया. इसके बाद उन्हें कई टेस्ट और सर्जरी से गुजरना पड़ा. इस बीच उन्होंने मानसिक और भावनात्मक रूप से मुश्किल समय देखा, लेकिन परिवार और करीबियों ने उन्हें संभाले रखा और हिम्मत दी. अब वो अपनी जिंदगी को नए नजरिए से जी रही हैं. इसके आलावा जल्द ही उनकी फिल्म ‘बापया’ भी रिलीज होने वाली है, जो 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में आएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    “राजेश खन्ना के साथ 14 साल लिव-इन में थी”, कोर्ट में न्याय के नाम पर मजाक हुआ, एक्ट्रेस अनीता का कोर्ट पर फूटा गुस्सा

    May 1, 2026

    सोहम शाह की ‘तुम्बाड 2’ तीन दिसंबर 2027 को होगी रिलीज

    April 30, 2026

    “आपत्तिजनक स्थिति में छुपे कैमरे से करता है रिकॉर्ड”, सिंगर ने खोली इंडस्ट्री की पोल, म्यूजिक डायरेक्टर पर लगाए आरोप

    April 30, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.