Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले ही दिन की जबरदस्त कमाई
    मनोरंजन

    रितेश की फिल्म ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पहले ही दिन की जबरदस्त कमाई

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की वीरता की गाथा आज एक बार फिर बड़े पर्दे पर आई है। रितेश देशमुख की बहुप्रतीक्षित ऐतिहासिक फिल्म जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे राजा शिवाजी वो 1 मई, 2026 को महाराष्ट्र दिवस के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब उसके पहले दिन के आंकडे़ सामने आ गए हैं। फिल्म ने उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है और ओपनिंग पर डबल डिजिट में कलेक्शन कर सबको हैरान कर दिया है।

    राजा शिवानी की पहले दिन की कमाई ने चौंकाया 

    बॉक्स ऑफिस ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, रितेश देशमुख की इस फिल्म ने पहले दिन कुल 11.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। अच्छी बात यह है कि फिल्म को हिंदी और मराठी दोनों भाषाओं में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने मराठी वर्जन में 8 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की, वहीं हिंदी बेल्ट से भी 3.35 करोड़ रुपये बटोरने में कामयाब रही। इस ओपनिंग के साथ ही ‘राजा शिवाजी’ रितेश देशमुख के करियर की टॉप-10 सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों की लिस्ट में 9वें नंबर पर पहुंच गई है।

    दर्शकों का कैसा रहा रुझान? 

    फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी क्रेज देखा जा रहा है। महाराष्ट्र के कई शहरों में सुबह से ही सिनेमाघरों के बाहर लंबी कतारें नजर आईं। आंकड़ों की मानें तो सुबह के शोज में करीब 12.54 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी रही, जो दोपहर तक बढ़कर 28.38 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। शाम के शोज में भी दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ और 25 प्रतिशत से ज्यादा सीटें भरी रहीं। कुल मिलाकर फिल्म की पहले दिन की एवरेज ऑक्यूपेंसी 22 प्रतिशत दर्ज की गई है।

    सितारों से सजी फौज और भव्य निर्देशन 

    रितेश देशमुख ने इस फिल्म में न सिर्फ छत्रपति शिवाजी महाराज का मुख्य किरदार निभाया है, बल्कि उन्होंने खुद इसका निर्देशन भी किया है। फिल्म की स्टारकास्ट किसी बॉलीवुड ब्लॉकबस्टर से कम नहीं है। संजय दत्त ने ‘अफजल खान’ के खूंखार रोल में जान फूंक दी है, वहीं अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, बोमन ईरानी, जेनेलिया डिसूजा और भाग्यश्री जैसे दिग्गजों ने फिल्म को और भी भव्य बना दिया है। इतना ही नहीं, सलमान खान का स्पेशल कैमियो दर्शकों के लिए ‘चेरी ऑन द केक’ साबित हो रहा है।

    सबसे महंगी मराठी फिल्म 

    करीब 100 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनी ‘राजा शिवाजी’ अब तक की सबसे महंगी मराठी फिल्म बताई जा रही है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले बनी इस फिल्म को सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त पॉजिटिव रिव्यूज मिल रहे हैं। लोग रितेश के निर्देशन और फिल्म की सिनेमेटोग्राफी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जिस तरह से फिल्म ने शुरुआत की है, उसे देखकर लगता है कि आने वाले वीकेंड में यह फिल्म कमाई के नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ

    June 20, 2026

    ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई

    June 19, 2026

    Welcome to the Jungle रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस प्रेशर पर बोले सुनील शेट्टी-हर फिल्म के साथ रहता है सस्पेंस

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.