Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • दूध के पैकेट पर नीला, हरा या नारंगी रंग क्यों होता है? जानिए भारतीय डेयरी ब्रांड्स के इस ‘सीक्रेट’ कलर कोड का मतलब…
    • सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री श्री साय पहुंचे ‘लखपति दीदी’ सुमिला की किराना दुकान : लौंग-इलायची से हुआ आत्मीय स्वागत
    • मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान : भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन
    • MP महिला आयोग में नियुक्ति आदेश जारी, रेखा यादव को मिली अध्यक्ष की कमान
    • गुजरात के कच्छ में वासुकी नाग के सबूत मिले, 4.7 करोड़ साल पुराने 50 फुट लंबे सांप के जीवाश्म
    • जयपुर में आंधी-बारिश से सड़क पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से बाइक सवार की मौत
    • मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे का मिसिंग लिंक या टूरिस्ट पिकनिक स्पॉट?, MSRDC ने जारी की वॉर्निंग
    • हिमाचल के नुरपुर में चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी गाड़ी; दर्जनों घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, May 3
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»विवेक विहार अग्निकांड के पीछे बड़ी लापरवाही, निगल गया 9 लोगों की जिंदगियां
    BREKING NEWS

    विवेक विहार अग्निकांड के पीछे बड़ी लापरवाही, निगल गया 9 लोगों की जिंदगियां

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 3, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिल्ली में शाहदरा के विवेक विहार इलाके में आज रविवार तड़के करीब चार बजे एक चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग गई। आग बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर एक कमरे में लगे एसी (AC) में शॉर्ट-सर्किट होने से लगना बताया गया है।

    पुलिस और दमकल विभाग की शुरुआती जांच में भी यह वजह सामने आई है। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दमकल की टीम ने करीब 15 लोगों को बचा लिया है।

    बता दें कि विवेक विहार में स्थित इस चार मंजिला इमारत में 8 फ्लैट हैं। दिन निकलने से पहले करीब चार बजे आग लगने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन लोगों ने पुलिस और दमकल की टीम को सूचना दी।

    वहीं, मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान दमकल की टीम ने अलग-अलग फ्लोर से नौ लोगों के शव बरामद किए। पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।

    खराब सिस्टम की भेंट चढ़ गई 9 जिंदगियां

    पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि खराब सिस्टम की वजह से नौ लोगों की जान चली गई। पुलिस की जांच के अनुसार, रिहायशी इलाके में स्थित इस बिल्डिंग की स्टिल्ट पार्किंग और चारों फ्लोर पर कोई एमरजेंसी एग्जिट प्वाइंट नहीं था।

    नियमों का भी हुआ उल्लंघन

    यह बिल्डिंग 800 गज में बनी हुई है और हर फ्लोर पर दो-दो फ्लैट हैं, जबकि सभी फ्लोर पर एग्जिट प्वाइंट सिर्फ एक ही है। हालांकि, नियम यह कहता है कि एक फ्लोर पर एक ही फ्लैट बनाया जा सकता है लेकिन, नियमों का उल्लंघन करते हुए इस बिल्डिंग में हर फ्लोर पर दो-दो फ्लैट बनाए गए। इस बिल्डिंग में आग लगने के बाद लोगों के पास भागने का सिर्फ एक ही रास्ता था। वहीं, कुछ लोग बिल्डिंग की छत की तरफ भागे तो वहां लॉक लगा हुआ था, जिसकी वजह से कई लोगों की धुएं में दम घुटने से मौत हो गई।

    इलाके में पसरा मातम

    आग की चपेट में आकर नौ लोगों की मौत होने से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। उधर, रिश्तेदारों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। इस दौरान हर किसी की जुबां पर यही था कि हे भगवान ऐसा काला दिन किसी को न दिखाए।

    पुलिस ने बताया कि 3:48 बजे दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि विवेक विहार बी ब्लाक चार मंजिला मकान में आग लगी है। दमकल व पुलिस टीमें मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान के दौरान इमारत से करीब 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान : भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन

    May 3, 2026

    हिमाचल के नुरपुर में चलती बस के ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी गाड़ी; दर्जनों घायल

    May 3, 2026

    बड़ा हादसा: चेन्नई एयरपोर्ट पर चलती फ्लाइट से इमरजेंसी गेट खोलकर बाहर कूदा यात्री, मचा हड़कंप…

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.