Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं’ गाने पर डांस करते नजर आए IPS असित यादव ,डीआईजी पद पर पदोन्नति… 
    • बंगाल में CM पर फैसला कराने खुद जाएंगे अमित शाह, असम की जिम्मेदारी जेपी नड्डा को…
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार जांजगीर-चांपा में तेजी से आगे बढ़ रहा मेडिकल कॉलेज प्रोजेक्ट
    • संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता
    • माओवादियों का गढ़ रहे तर्रेम बना स्वास्थ्य मॉडलः राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन हासिल
    • एक चौपाल ऐसा भी जहाँ खुशियों और तालियों की रही गूंज,लखपति दीदियों के हौसले की उड़ान देख गदगद हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • सुशासन तिहार: चौपाल में मिली राहत, सरलाबाई मरावी की समस्या का मुख्यमंत्री ने किया त्वरित समाधान
    • सुशासन तिहार: सरोधी की चौपाल में दिखी बदलाव की कहानी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज़
    मनोरंजन

    ‘पति पत्नी और वो दो’ का ट्रेलर रिलीज़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई। पति पत्नी और वो दो के निर्माताओं टी-सीरीज़ और बी आर स्टूडियोज़ ने अब इस बहुप्रतीक्षित कॉमेडी एंटरटेनर का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया है। पसंदीदा पतिवर्स की मस्ती को दोगुनी उलझनों और तिगुनी कॉमेडी के साथ वापस लाते हुए, यह ट्रेलर गलतफहमियों, बदकिस्मती और ठहाकों से भरे पलों का एक पूरा रोलरकोस्टर है। इसके केंद्र में हैं आयुष्मान खुराना, जो प्रजापति पांडे के किरदार में नजऱ आते हैं। प्रजापति पांडे एक सीधे-सादे फॉरेस्ट ऑफिसर हैं, जिनकी ज़िंदगी एक नेक काम के चलते अचानक से पूरी तरह से उलझ जाती है।

    एक महिला मित्र की मदद करने की कोशिश से शुरू हुई कहानी देखते ही देखते झूठ, शक, अचानक आमने-सामने आने वाली परिस्थितियों और नामुमकिन हालातों के जाल में बदल जाती है, जिसमें प्रजापति फंस जाते हैं एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन महिलाओं के बीच, जिनका किरदार निभा रही हैं सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह। जंगल की मज़ेदार घटनाओं से लेकर इमोशनल ड्रामा और भरपूर कॉमिक कन्फ्यूजऩ तक, यह ट्रेलर एक ऐसी फिल्म का वादा करता है, जो ह्यूमर, दिल और नॉनस्टॉप मनोरंजन से भरपूर है। फिल्म की इस वाइल्ड और मज़ेदार भावना को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने मुंबई के संजय गांधी नेशनल पार्क में, स्टार कास्ट, निर्देशक, निर्माता और मीडिया की मौजूदगी में ट्रेलर लॉन्च किया, जिससे यह एक यादगार और अपने तरह का अलग लांच बन गया। इस फिल्म में विजय राज, तिग्मांशु धूलिया, आयशा रज़ा, दुर्गेश कुमार सहित कई बेहतरीन कलाकार भी अहम् भूमिकाओं में नजऱ आएंगे। गुलशन कुमार, बीआर चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी आर स्टूडियोज़ प्रोडक्शन पति पत्नी और वो दो का निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है और भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार ने इसे निर्मित किया है, जबकि जूनो चोपड़ा इसके क्रिएटिव प्रोड्यूसर हैं। फिल्म पति पत्नी और वो दो फिल्म 15 मई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    जावेद अख्तर ने ‘प्रोपेगेंडा फिल्मों’ को किया डिफेंड, बोले- मुझे ‘धुरंधर’ पसंद आई, ‘इसमें गलत क्या है?’

    May 4, 2026

    “हर कहानी का अपना एक नजरिया होता है”, जावेद अख्तर ने फिल्म धुरंधर-2 को लेकर दिया बयान

    May 4, 2026

    सलमान ने काम-फील्ड को लेकर किया पोस्ट, किसी को टोपी मत पहनाओ

    May 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.