पहले दिल्ली और अब पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद से सभी के मन में यही सवाल है आखिर जीत की वजह क्या है? वो भी तब जब मोदी लहर देश में नाम की रह गई हो. यही सवाल दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पूछा है.
उन्होंने लिखा, ‘जिस दिल्ली और बंगाल को बीजेपी ‘मोदी वेव’ की चरम सीमा पर नहीं जीत पाई. 2015 में दिल्ली में और 2016 में बंगाल में इनकी 3-3 सीट आई. उस दिल्ली और बंगाल को भाजपा ने तब जीत लिया जब मोदी जी की लोकप्रियता पूरे देश में पाताल में जा रही…कैसे?’ केजरीवाल ने जो सवाल किया है उसका जवाब ढूंढे तो समझ आयेगा कि बीजेपी की जीत का कारण ‘मोदी वेव’ नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर किया गया उसका काम है.

