Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आजादी के 79 वर्ष बाद भी बिजली से वंचित बस्तर के गांवों में पहुंचेगी ग्रिड से बिजली, 435 करोड़ की केंद्रीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू*
    • भारत में बाल पोषण को मजबूत बनाना: एनीमिया से व्यापक रूप से निपटने के लिए संपदा से मिली अंतर्दृष्टि
    • राज्यपाल श्री डेका से स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की
    • शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी को दी श्रद्धांजलि
    • भीषण हादसा, बस और ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर; 4 की मौत…
    • छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज, फरवरी तक पूरा होगा जनसंख्या गणना का कार्य
    • धान खरीदी के साथ किसानों के स्वास्थ्य की भी चिंता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, November 28
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»JDU की फाइनल लिस्ट आ गयी सामने, सम्राट कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री?
    राष्ट्रीय

    JDU की फाइनल लिस्ट आ गयी सामने, सम्राट कैबिनेट में कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना. बिहार में कल यानि 7 मई को ऐतिहासिक गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार होने वाला है. ऐसे में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल चरम पर है. इस बीच जेडीयू कोटे से संभावित मंत्रियों की सूची सामने आ गयी है. हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा बाकी है, लेकिन जिन नामों की चर्चा है, उनमें कई अनुभवी और कुछ नए चेहरे शामिल हैं. बताया जा रहा है कि जेडीयू कोटे से ये नाम फाइनल हो गए हैं.

    जेडीयू कोटे से कौन-कौन बनेंगे मंत्री

    बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी मंत्री बन चुके है
    1.श्रवण कुमार
    2.अशोक चौधरी
    3.लेसी सिंह
    4.मदन सहनी
    5.जमा खां
    6.सुनील कुमार
    7.शीला मंडल
    8-रत्नेश सदा
    9-बुलो मंडल
    10-भगवान सिंह कुशवाहा
    11-दामोदर रावत
    12- निशांत कुमार

    बीजेपी कोटे से दिग्गजों की वापसी और नए प्रयोग

    बिहार कैबिनेट विस्तार में भारतीय जनता पार्टी ने इस बार अपने कोटे से अनुभव और क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है. चर्चा है कि विजय कुमार सिन्हा और मंगल पांडेय जैसे कद्दावर नेताओं का मंत्री बनना तय है. इनके अलावा डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, अरुण शंकर प्रसाद और डॉ. प्रमोद कुमार भी कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं. सबसे ज्यादा चर्चा युवा चेहरों को लेकर है, जिनमें अंतरराष्ट्रीय शूटर और विधायक श्रेयसी सिंह, मैथिली ठाकुर और पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा के नामों की रेस काफी तेज है. लखेंद्र रौशन, सुरेंद्र मेहता और रमा निषाद के जरिए पार्टी सामाजिक समीकरणों को मजबूत करेगी. वहीं, संजीव चौरसिया, नीतीश मिश्रा, मनोज शर्मा, जनक राम जैसे संभावित नाम भी चर्चा में हैं.

    बीजेपी मंत्रियों की संभावित लिस्ट

    1. मंगल पाण्डेय
    2. रामकृपाल यादव
    3. दिलीप जायसवाल
    4. श्रेयसी सिंह
    5. लखेंद्र पासवान
    6. संगीता कुमारी
    7. रमा निषाद
    8. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी
    9. अरूण शंकर प्रसाद
    10. संजय सिंह टाईगर
    11. विजय कुमार सिन्हा

    LJPRV, HAM और RLM से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

    एनडीए के छोटे लेकिन महत्वपूर्ण सहयोगियों को भी कैबिनेट में उचित प्रतिनिधित्व मिलने जा रहा है. चिराग पासवान की लोजपा (आर) से संजय कुमार और संजय कुमार सिंह के नाम तय माने जा रहे हैं. वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी ‘हम’ से संतोष सुमन और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी रालोमो से दीपक प्रकाश का मंत्री बनना तय है.

    कल दोपहर 12 बजे शुरू होगा मंत्रिमंडल विस्तार समारोह

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में गांधी मैदान में होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह बिहार की राजनीति के लिए एक नया अध्याय होगा. कुल मंत्रियों की संख्या 30 से 32 के बीच रहने की उम्मीद है, जिससे शासन में नई गति आने की संभावना है. यहां यह भी साफ कर दें कि एनडीए के शीर्ष नेताओं की बैठक के बाद ही मंत्रियों की अंतिम सूची जारी होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    Breaking : ‘परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP’, शरद पवार से मुलाकात के बाद जितेंद्र आव्हाड का एलान

    November 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट के पूर्व CJI बीआर गवई ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखा पत्र, जजों की नियुक्ति को लेकर जताई चिंता

    November 27, 2026

    ब्रिटेन में नीलाम होगा ताजमहल का संगमरमर का टुकड़ा, 24 लाख से शुरू हो सकती है बोली…

    November 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.