Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट ने उठाया सख्त कदम बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी:महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट
    • नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
    • मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
    • समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक
    • उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • प्राकृतिक खेती – सतत कृषि और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • कल है सावन मासिक दुर्गाष्टमी, पूजा की जरूरी सामग्री
    • BPSC AEDO परीक्षा धांधली, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडे गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»खेल»क्या पाकिस्तान के खिलाफ ODI सरीज के लिए IPL छोड़ देंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?
    खेल

    क्या पाकिस्तान के खिलाफ ODI सरीज के लिए IPL छोड़ देंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सिडनी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने गुरुवार को कहा है कि उसके खिलाड़ी पाकिस्तान के साथ होने वाली एकदिवसीय सीरीज के लिए इंडियन प्रीमिय लीग (आईपीएल) को नहीं छोड़ेंगे। सीए के प्रवक्ता ने क्रिकबज को आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी “अभी भी आईपीएल में रहेंगे और अपनी प्रतिबद्धता पूरी करेंगे।” अभी करीब एक दर्जन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से यह स्पष्टीकरण गुरुवार को सीए और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) द्वारा मिलकर घोषित की गई तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के बाद आया है। ये मैच 30 मई, 2 जून और 4 जून को होने हैं, और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी 23 मई को इस्लामाबाद पहुंचेंगे। आईपीएल 31 मई को समाप्त होगा।

    अभी आईपीएल में शामिल 12 से अधिक ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के नियमित एकदिवसीय कप्तान पैट कमिंस और चोट के कारण बाहर रहने के दौरान कमिंस की जगह खेलने वाले मिचेल मार्श शामिल हैं। अभी इंडिया में मौजूद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं ट्रैविस हेड, टिम डेविड, जॉश हेजलवुड, जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, मार्कस स्टोइनिस, जॉश इंग्लिस, कैमरन ग्रीन, मिशेल स्टार्क और मैथ्यू शॉर्ट।

    उल्लेखनीय है कि आईपीएल का लीग चरण 24 मई को खत्म होगा, तब तक कई खिलाड़ी अपनी आईपीएल की जिम्मेदारी से फ्री हो जाएंगे क्योंकि 10 में से छह टीमें बाहर हो चुकी होंगी। हालांकि, कमिंस, हेड, डेविड, हेज़लवुड, बार्टलेट और कोनोली जैसे खिलाड़ियों को रुकना पड़ सकता है क्योंकि जिन टीमों को वे रिप्रेजेंट करते हैं, वे प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    भारत ने गॉल में श्रीलंका को 165 रन से हराया; मानव ने दूसरी बार पारी में छह विकेट झटके

    August 19, 2026

    विश्व रिकॉर्ड:ऋषभ पंत ने रचा इतिहास, टेस्ट में सबसे तेज 100 सिक्स लगाने वाले बन गए बल्ल्बेबाज…

    August 18, 2026

    हाकी विश्व कप में भारत का आज इंग्लैंड से टक्कर, 19 अगस्त को पाकिस्तान से मुकाबला, वेल्स को 3-1 से हराया

    August 17, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.