Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • CG News : ISI का एजेंट गिरफ्तार, पाकिस्तान को भेज रहा था सूचना, जांजगीर पुलिस ने दबोचा
    • उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, संरक्षण प्रयासों की बड़ी सफलता
    • सोमनाथ मंदिर हमारे राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक गौरव और आस्था का प्रमुख केन्द्र – मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रदेश का सबसे मॉडल शहर बनेगा रायगढ़ : वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी
    • मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की
    • सूजी से बनाएं ये 3 सुपर क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स, शाम की छोटी सी भूख को मिनटों में करेगी शांत
    • पाक PM ने दी बड़ी खबर, ईरान-अमेरिका वार्ता सफल, 60 दिनों के भीतर अंतिम समझौते के लिए रोडमैप तैयार
    • UK के प्रधानमंत्री स्टारमर ने दिया इस्तीफा, एक दशक में 7वें पीएम ने कार्यकाल पूरा होने से पहले छोड़ा पद
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 26
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»BJP में जाने के दावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी!
    मुख्य समाचार

    BJP में जाने के दावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    शिवसेना यूबीटी नेता प्रियंका चतुर्वेदी की राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल पूरा होने के बाद से ये अटकलें लगाई जा रही थीं कि वह उद्धव ठाकरे का साथ छोड़ अब दल बदलने का प्लान कर रही हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह के कई दावे भी किए गए कि प्रियंका चतुर्वेदी भारतीय जनता पार्टी (BJP) जॉइन कर सकती हैं. हालांकि, इस मुद्दे पर प्रियंका चतुर्वेदी की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी. अब आखिरकार उद्धव गुट की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने बीजेपी में जाने के दावों पर अपनी बात रखी है. 

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के एक अकाउंट के दावे पर प्रियंका चतुर्वेदी ने आखिरकार अपनी बात रखी और बीजेपी में जाने के कयासों पर विराम लगा दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से लिखा कि कुछ लोग उनकी फोटो लगाकर अपनी मनगढ़ंत थ्योरी जोड़ देते हैं ताकि उनके पोस्ट पर इंगेजमेंट आ सके. 

    ‘मैं चुप थी, लेकिन इसे कमजोरी माना जाता है’- प्रियंका चतुर्वेदी

    प्रियंका चतुर्वेदी ने दावा किया कि लोग ‘झूठी’ खबरें फैला रहे हैं, क्योंकि उन्हें इससे पैसा मिलता है. वह ऐसे लोगों के पेट पर लात नहीं मारना चाहतीं. उद्धव गुट की नेता ने आगे लिखा कि वह अपने खिलाफ लिखी जा रहीं खबरों को लेकर भी काफी समय से चुप थीं, लेकिन आज के समय में चुप रहना कमजोरी माना जाता है.

    इससे पहले पश्चिम बंगाल के बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले पर भी प्रियंका चतुर्वेदी ने अपनी प्रतिक्रिया दी थी. इस जघन्य हत्याकांड पर नाराजगी जताते हुए उद्धव गुट के नेता ने बंगाल चुनाव के परिणामों का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था कि चुनाव नतीजों के आधार पर ऐसी हिंसा को अंजाम नहीं दिया जाना चाहिए. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

    June 22, 2026

    जनसंख्या बचाने के लिए सरकार ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों को पुरस्कृत करे, असम में मौलाना बदरुद्दीन अजमल का बयान

    June 22, 2026

    NEET पेपर लीक विवाद: जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्श जारी, आज शाम निकलेगा कैंडल मार्च

    June 22, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.