Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
    • आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे
    • सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी
    • भारत-पाक सीमा पर ना टॉर्च जलेगी और ना मोबाइल चलेगा, गाने बजाने पर भी प्रतिबंध
    • रात में अकेली निकलने वाली महिलाओं कि परेशानी जानने के लिए भेष बदलकर बस स्टॉप पहुंचीं IPS बी. सुमति, 40 मनचलों ने छेड़ा…
    • कैदी और महिला अधिकारी की लव स्टोरी, 14 साल जेल में रहे धर्मेंद्र सिंह ने फिरोजा खातून से की शादी
    • BJP में जाने के दावों पर खुलकर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी!
    • मौलवी की झाड़-फूंक की आड़ में शर्मनाक करतूत, आरोपी को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत नहीं
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…
    छत्तीसगढ़

    राजधानी रायपुर में10 और 13 मई को आईपीएल मैच आयोजित टिकट के नाम पर बड़ा स्कैम: मैच से पहले फर्जी वेबसाइट्स से ठगी शुरू…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 7, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर – राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में एक बार फिर आईपीएल का रोमांच लौटने जा रहा है। 10 और 13 मई को यहां आईपीएल मैच आयोजित होने हैं, लेकिन मैच से पहले ही टिकटों की कालाबाजारी और ऑनलाइन ठगी का खेल शुरू हो गया है। क्रिकेट प्रेमियों की दीवानगी का फायदा उठाकर साइबर ठग फर्जी वेबसाइट्स के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया और गूगल पर कई ऐसी वेबसाइट्स एक्टिव हो गई हैं, जो आईपीएल टिकट बुकिंग का दावा कर रही हैं। इन फर्जी प्लेटफॉर्म्स पर टिकटों की कीमत 15 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक बताई जा रही है। कई लोगों से ऑनलाइन पेमेंट लेकर ठगी किए जाने की शिकायतें भी सामने आने लगी हैं।

    मामले को लेकर छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (CSCS) ने स्पष्ट किया है कि अभी तक आधिकारिक टिकट बिक्री प्लेटफॉर्म की घोषणा नहीं की गई है। संघ ने कहा कि सोशल मीडिया या गूगल पर दिखाई देने वाली टिकट बुकिंग वेबसाइट्स पर भरोसा न करें, क्योंकि इनमें से कई फर्जी हो सकती हैं।

    संघ ने क्रिकेट फैंस से अपील करते हुए कहा है कि केवल आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें और अधिकृत प्लेटफॉर्म से ही टिकट खरीदें। किसी भी अनजान लिंक या वेबसाइट पर ऑनलाइन पेमेंट करने से बैंक खाते और निजी जानकारी के दुरुपयोग का खतरा हो सकता है।

    आईपीएल मैचों को लेकर रायपुर और आसपास के जिलों में जबरदस्त उत्साह है। ऐसे में साइबर ठग लोगों की जल्दबाजी और उत्साह का फायदा उठाकर उन्हें निशाना बना रहे हैं। पुलिस और साइबर सेल भी ऐसे फर्जी लिंक और वेबसाइट्स पर नजर बनाए हुए हैं।

    विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि किसी भी वेबसाइट पर पेमेंट करने से पहले उसकी विश्वसनीयता जरूर जांचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर ही भरोसा करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    आवेदन के चंद घंटों में कौशिल्या को मिला आयुष्मान कार्ड, खिले चेहरे

    May 7, 2026

    सुशासन की मोटरसाइकिल से दुर्गम पहाड़ों तक पहुँचे कलेक्टर-एसपी

    May 7, 2026

    अबूझमाड़ में डिजिटल सूर्योदय: ताहकाडोंड में पहली बार गूंजी मोबाइल की घंटी

    May 7, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.