Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • गरीबों के नाम पर फर्जी कंपनियां और करोड़ों का खेल: कानपुर में 3200 करोड़ के महाघोटाले का मास्टरमाइंड को दबोचा
    • कर्नाटक के इस नाई का स्पेशल कस्टमर है एक बंदर
    • निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिली दो लाश से ग्रेटर नोएडा इलाके में फैली सनसनी…
    • शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान
    • अमित शाह ने किया सुवेंदु अधिकारी के नाम का एलान, बंगाल को मिला नया सीएम, कल सुबह 11 बजे लेंगे शपथ
    • कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    • पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत
    • कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं
    मुख्य समाचार

    कोर्ट परिसर में डॉक्टर के परिजनों से मारपीट, डॉक्टरों का विरोध, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं चरमराईं

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोर्ट कैंपस में एक निजी अस्पताल से जुड़े डॉक्टर के परिजनों के साथ कथित मारपीट के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. घटना के विरोध में शहर के सभी निजी अस्पतालों के डॉक्टर शुक्रवार को हड़ताल पर चले गए. इसका सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर देखने को मिल रहा है.

    ओपीडी, ओटी और पैथोलॉजी सेवाएं ठप

    हड़ताल की वजह से शहर के ज्यादातर प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं. कई अस्पतालों में ऑपरेशन थिएटर और पैथोलॉजी सेवाएं भी पूरी तरह प्रभावित हुईं. इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके परिजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. कई लोग अस्पतालों से बिना इलाज लौटते नजर आए.

    मरीजों का कहना है कि अचानक सेवाएं बंद होने से उन्हें काफी दिक्कत हुई, खासकर उन लोगों को जो पहले से इलाज के लिए समय लेकर पहुंचे थे.

    डॉक्टरों ने सुरक्षा को लेकर जताई चिंता

    प्राइवेट अस्पतालों के डॉक्टरों का कहना है कि आए दिन डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ मारपीट और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ रही हैं. उनका कहना है कि अगर डॉक्टर और उनके परिवार ही सुरक्षित नहीं रहेंगे तो काम करना मुश्किल हो जाएगा.

    डॉक्टरों के मुताबिक यह हड़ताल फिलहाल सिर्फ एक दिन के लिए रखी गई है. हालांकि आगे आंदोलन जारी रहेगा या नहीं, इसका फैसला रात में होने वाली जयपुर मेडिकल एसोसिएशन की बैठक में लिया जाएगा.

    स्वास्थ्य मंत्री ने हड़ताल को बताया गलत

    इस पूरे मामले पर राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को हड़ताल पर नहीं जाना चाहिए और मरीजों का इलाज जारी रखना चाहिए. उनका कहना है कि हड़ताल की वजह से आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है और कई बार मरीजों की जिंदगी भी खतरे में पड़ जाती है.

    जानकारी के मुताबिक डॉक्टर सोमदेव बंसल हाल ही में इलाज से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार होकर जेल भेजे गए थे. उसी मामले में पैरवी के लिए उनके परिवार के लोग कोर्ट पहुंचे थे.

    आरोप है कि इसी दौरान कोर्ट परिसर में उनके साथ मारपीट की गई. परिवार ने कुछ अधिवक्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है. फिलहाल मामले को लेकर जांच और आगे की कार्रवाई की मांग की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस का कहर, सम्राट सरकार पर भड़के मोदी के हनुमान चिराग पासवान

    May 8, 2026

    पानीपत में घर की छत गिरने से बच्चे की मौत

    May 8, 2026

    कबाड़ में जान फूंक दी जशपुर के ‘वेस्ट टू बेस्ट’ इको पार्क ने, नवाचार और संरक्षण का बना छत्तीसगढ़ में मॉडल

    May 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.