Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोर्ट ने उठाया सख्त कदम बार-बार समन के बावजूद गैर-हाजिरी:महुआ मोइत्रा के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट
    • नवा रायपुर में ई-बसों के संचालन, कार्यालय भवन निर्माण सहित सड़क परियोजनाओं के प्रस्तावों पर हुआ विचार-विमर्श
    • मुख्यमंत्री ने ‘स्रोत महोत्सव 2026’ एवं राज्य स्तरीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
    • समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने ली संयुक्त बैठक
    • उपराष्ट्रपति के 2 सितंबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ प्रवास की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा
    • प्राकृतिक खेती – सतत कृषि और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम
    • कल है सावन मासिक दुर्गाष्टमी, पूजा की जरूरी सामग्री
    • BPSC AEDO परीक्षा धांधली, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अतुल राज पांडे गिरफ्तार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»अंतर्राष्ट्रीय»अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ
    अंतर्राष्ट्रीय

    अमेरिकी राष्ट्रपति के व्हाइट हाउस में गूंजे वैदिक मंत्र, विश्व के लिए हुआ शांति पाठ

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Washington: अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय व्हाइट हाउस में शांति की कामना के लिए वैदिक मंत्रों की गूंज सुनाई दी। अमेरिका में स्थित एक मंदिर के स्वयंसेवक ने राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मंत्रोच्चार किए। बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्थान (बीएपीएस) के न्यू जर्सी के रॉबिन्सविले में स्थित मंदिर के एक स्वयंसेवक ने बृहस्पतिवार को व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। स्वयंसेवक ने राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस समारोह में मौजूद सभी लोगों से आंखें बंद करने और हाथ जोड़ने का आग्रह किया। इसके बाद उन्होंने यजुर्वेद के शांति पाठ के मंत्रों का उच्चारण करते हुए विश्व शांति की कामना की।

    शांति पाठ में स्वर्ग, आकाश, पृथ्वी, जल, वनस्पतियों, वृक्षों, देवताओं और स्वयं के भीतर शांति की प्रार्थना की जाती है। स्वयंसेवक ने कहा, ”पूरे बीएपीएस सॉवरेन फेलोशिप, न्यू जर्सी के रॉबिन्सविले स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम परिसर और हमारे गुरु, गुरु हरि मोहन स्वामी महाराज की ओर से हम इस अवसर के लिए आपका धन्यवाद करते हैं।” अमेरिका में राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस 1952 में कांग्रेस द्वारा पारित एक कानून के तहत हर वर्ष मई के पहले बृहस्पतिवार को मनाया जाता है। बीएपीएस के सार्वजनिक मामलों से संबंधी इकाई ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ”बीएपीएस को कल व्हाइट हाउस में आयोजित राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस में भाग लेने का सम्मान मिला, जहां बीएपीएस के एक स्वयंसेवक ने शांति और एकता के लिए हिंदू प्रार्थना प्रस्तुत की। जैसे-जैसे अमेरिका अपनी स्वतंत्रता के 250 वर्ष पूरे करने की ओर बढ़ रहा है, ऐसे क्षण हमें याद दिलाते हैं कि आस्था, सेवा और साझा मूल्य हमारे समुदायों को मजबूत बनाते हैं।”

    अमेरिका में 75वां वार्षिक राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस बृहस्पतिवार को मनाया गया। इस दौरान अमेरिका के सभी 50 राज्यों, विभिन्न अमेरिकी क्षेत्रों और वाशिंगटन डीसी में हजारों समुदायों में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। इस बार की थीम थी- ”राष्ट्रों के बीच ईश्वर का गुणगान करें – हर पीढ़ी में उनकी तलाश करें।” इस अवसर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संदेश में कहा, ”इस राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस पर हम अमेरिका की प्रार्थना, आस्था और सर्वशक्तिमान ईश्वर में विश्वास की स्थायी परंपरा का सम्मान करते हैं। साथ ही जब हम अमेरिकी स्वतंत्रता के गौरवशाली 250 वर्षों का उत्सव मना रहे हैं, तब हम यह संकल्प लेते हैं कि ईश्वर द्वारा हमारे लोगों और हमारे देश को दिए गए अनगिनत आशीर्वादों को कभी नहीं भूलेंगे।” 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सोने की खदान धंसने से 30 खनिकों की मौत, मलबे में अब भी कई मजदूर फंसे

    August 19, 2026

    जेल में बंद इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इलाज के लिए अस्पताल भेजने का आदेश

    August 18, 2026

    जिम्बाब्वे नाव हादसे में मरने वालों का आंकड़ा 70 के पार, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया खौफनाक सच

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.