Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    • धमतरी में ‘समर कैम्प 2026’ का आगाज़,36 केंद्रों पर खेल और व्यक्तित्व विकास का संगम
    • ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी
    • इस वजह से क्रूज में फैलती है बीमारियां…
    • लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 
    • विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”
    • पीएम की अपील के बाद ‘जरूरी सामान और ऊर्जा आपूर्ति पर नजर’,राजनाथ ने की बड़ी बैठक
    • प्राचार्यों के निलंबन पर फेडरेशन का कड़ा विरोध, कलेक्टर बालोद को सौंपा ज्ञापन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, May 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी
    मुख्य समाचार

    हादसा:पूजन सामग्री विसर्जित करने गंगा किनारे रोकी स्कॉर्पियो, उतरा ही था कि आंखों के सामने नदी में समा गई गाड़ी

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार – राजधानी पटना से एक अजीब सी घटना सामने आई है. वहां एक व्यक्ति की स्कॉर्पियो गाड़ी गंगा नदी में उसके सामने ही डूब गई. पूरी घटना इतनी तेजी से हुई कि वाहन मालिक जब तक कुछ समझ पाता तब तक स्कॉर्पियो गंगा में समा गई. शुरुआती जानकारी में पता चला है कि वाहन मालिक रामनरेश सिंह अपने घर पूजा के आयोजन के बाद पूजन सामग्री को विसर्जित करने गंगा घाट आए थे. तभी यह हादसा हो गया. वाहन मालिक ने बताया कि हादसे के समय वहां बहुत सारे लोग थे लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की.

    क्या है पूरी घटना

    मिली जानकारी के अनुसार मूल रूप से बेगूसराय के निवासी रामनरेश सिंह वर्तमान में राजधानी के शिवपुरी इलाके में रहते हैं. उनके घर में पूजा का आयोजन किया गया था. पूजा पूरी होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ पूजा की सामग्री विसर्जित करने के लिए दीघा के पाटी पुल घाट पर आए हुए थे.

    ऐसा बताया जा रहा है कि जिस जगह गाड़ी पार्क की गई थी वह ढलान वाली जगह थी. उतरते समय वाहन मालिक रामनरेश सिंहने गाड़ी रोकी लेकिन हैंड ब्रेक लगाने पर ध्यान नहीं गया. इस वजह से जैसे ही वह वाहन से उतरे, स्कॉर्पियो भी धीरे-धीरे गंगा नदी की तरफ लुढ़कने लगी. 

    वाहन को नीचे जाता देख उन्होंने गाड़ी को रोकने की पूरी कोशिश की. लेकिन हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक वाहन गंगा नदी में पूरी तरीके से डूब चुका था.

    बताया यह भी जा रहा है कि रामनरेश सिंह ने इस दौरान घाट पर उपस्थित लोगों से मदद करने की गुहार भी लगाया, उस वक्त घाट पर कई लोग मौजूद थे. लेकिन कोई उनकी मदद के लिए सामने नहीं आया. उनका यह भी कहना था कि लोग पूरी घटना का वीडियो बनाते रहे लेकिन किसी ने भी उनकी मदद नहीं की. अंत में उनकी गाड़ी गहरे पानी में डूब गई. मिली खबर के अनुसार स्कॉर्पियो लगभग 10 साल पुराना था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    लोग पब्लिक प्लेस पर खुले में पेशाब नहीं करें इसके लिए मैसूर में बस स्टैंड के पास ‘मिरर वॉल’ 

    May 11, 2026

    ​गरियाबंद के वनांचल में सौर ऊर्जा और हैंडपंपों से जल आपूर्ति सुदृढ़

    May 11, 2026

    पंचायत के फरमान पर प‍िता ने बेटी का पुतला बनाकर क‍िया दाह संस्‍कार,बेटी ने रचा ली है शादी

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.