Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नया रायपुर स्थित IIIT कॉलेज के हॉस्टल से परीक्षा के दौरान 15 से ज्यादा लैपटॉप चोरी, CCTV में कैद संदिग्ध युवक…
    • बस्तर में जादू टोने के शक में हत्या, अंधविश्वासमें न पड़ें ग्रामीण-डॉ दिनेश मिश्र
    • अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति ने नर्सिंग कर्मियों को प्रदान किया राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार…
    • उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों से किसान महेश कश्यप की बदली तकदीर
    • बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन,चोट के बावजूद जीता गोल्ड…
    • धमतरी में AI क्रांति,AI और अत्याधुनिक कौशल से सुसज्जित होंगे युवा,जिला प्रशासन की पहल से खुलेगा अत्याधुनिक तकनीक और स्वरोजगार का मार्ग
    • विजय के ‘फ्लोर टेस्ट’ से पहले TVK ने कार्यकर्ताओं को जारी की एडवाइजरी, बैनर-पोस्टर पर लगाया बैन
    • असम की पहली महिला वित्त मंत्री अजंता नियोग, दूसरे टर्म में हिमंत बिस्व सरमा ने फिर दिया कैबिनेट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, May 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़
    मनोरंजन

    ‘द डेविल्स’: 55 साल पहले इस हॉरर फिल्म में लगा था बैन, पर अब होगी रिलीज़

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    हॉरर फिल्मों के शौकीनों और सिनेमा के पारखियों के लिए एक ऐसी खबर आई है, जिसने पूरे फिल्म जगत में हलचल मचा दी है। मशहूर डायरेक्टर केन रसेल की साल 1971 की वो फिल्म, जिसने रिलीज होते ही पूरी दुनिया में हंगामा खड़ा कर दिया था, अब अपने असली अवतार में वापस आ रही है। इसके अनकट सीन्स अब पहली बार आधिकारिक तौर पर दुनियाभर के सामने पेश किए जाएंगे। खास बात यह है कि इसे आधुनिक 4K क्वालिटी में रीस्टोर किया गया है, ताकि केन रसेल की परिकल्पना को बिना किसी समझौते के देखा जा सके।

    55 साल बाद इस फिल्म से हटा बैन

    हम बात कर रहे हैं ‘द डेविल्स’ (The Devils) की, जब 1971 में वॉर्नर ब्रदर्स ने इसे रिलीज किया था, तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह फिल्म इतनी बड़ी मुसीबत बन जाएगी। 17वीं सदी के फ्रांस की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म ‘डेविल्स ऑफ लंदन’ और जॉन व्हाइटिंग के नाटक पर आधारित थी। फिल्म में दिखाए गए अत्यधिक हिंसक, डरावने और धार्मिक प्रतीकों से जुड़े सीन्स ने चर्च और सरकारों के बीच खलबली मचा दी थी। इसका रिजल्ट यह हुआ कि अमेरिका और ब्रिटेन जैसे देशों में रिलीज के लिए इस पर भारी कैंची चलाई गई और कई देशों ने तो इसे सीधे बैन ही कर दिया था।

    अब दिखेगा ‘रसेल कट’ का असली खौफ 

    दशकों तक फिल्म का असली वर्जन फाइलों और डिब्बों में बंद रहा, लेकिन अब 55 साल बाद “रसेल कट” की वापसी हो रही है। इस महीने कान्स फिल्म फेस्टिवल के ‘कान्स क्लासिक’ सेक्शन में इसका वर्ल्ड प्रीमियर होगा। इसके बाद, इसे पूरी दुनिया के सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अमेरिका में इसकी स्पेशल थिएटर रिलीज 16 अक्टूबर 2026 को तय की गई है, जो हैलोवीन के ठीक पहले दर्शकों की रूह कपाने के लिए काफी है।

    क्या है फिल्म की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी? 

    फिल्म एक पादरी फादर अर्बेन ग्रैंडियर (ओलिवर रीड) के इर्द-इर्द घूमती है, जिन पर जादू-टोना करने के आरोप लगते हैं। फिल्म में ननों के बीच ‘डेमॉनिक पजेशन’ यानी बुरी आत्माओं का वास और सामूहिक एक्सॉर्सिज्म (भूत भगाने की प्रक्रिया) को इतने भयावह तरीके से दिखाया गया है कि कमजोर दिल वाले इसे देख भी नहीं सकते। ओलिवर रीड और वेनेसा रेडग्रेव की एक्टिंग को आज भी सिनेमा की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिना जाता है।

    इतिहास की सबसे साहसी फिल्म

    ‘द डेविल्स’ का इतिहास लुका-छिपी वाला रहा है। साल 2010 में इसे आईट्यून्स पर डाला गया, लेकिन विवाद बढ़ते ही तीन दिन में हटा लिया गया। केन रसेल को इस फिल्म के लिए वेनिस फिल्म फेस्टिवल में बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला था, लेकिन फिल्म को कभी वो सम्मान नहीं मिल पाया जिसकी वो हकदार थी। अब 4K ब्लू-रे रिलीज के साथ, यह कल्ट क्लासिक फिल्म आखिरकार अपने दर्शकों के साथ इंसाफ करने लौट रही है

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या रागिनी 3 में नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

    May 12, 2026

    ‘धुरंधर’ ने फिर रचा इतिहास, वर्ल्डवाइड ये तगड़ा रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली इंडियन फिल्म फ्रेंचाइजी

    May 11, 2026

    विजय के CM बनने के बाद तृषा ने शेयर किया पहला पोस्ट, कैप्शन में लिखा “प्यार हमेशा सबसे बुलंद होता है”

    May 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.