Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सोचा था पहाड़ों में WFH करूंगा,पहाड़ों की खूबसूरती देख दिल्ली छोड़ मनाली रहने गया युवक, 2 महीने में ही लौट आया वापस…
    • कॉल सेंटर में रील बनाना पड़ा भारी, महिला कर्मचारी की गई नौकरी, सेवा समाप्त…
    • बेमेतरा : जिले में अब तक 440.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
    • रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
    • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
    • PSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार…
    • अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!
    BREKING NEWS

    अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    महाराष्ट्र के बारामती में एक बार फिर प्रशिक्षण विमान हादसे का मामला सामने आया है. बुधवार (13 मई) को रेडबर्ड कंपनी का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह हादसा गोजुबाबी गांव की सीमा में हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया.

    प्राथमिक जानकारी के अनुसार विमान में मौजूद प्रशिक्षु पायलट सुरक्षित बताया जा रहा है. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की. राहत की बात यह रही कि विमान गिरने से किसी बड़े जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि हादसे के बाद विमान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

    हादसे की वजह अभी साफ नहीं

    फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि विमान किस कारण से दुर्घटनाग्रस्त हुआ. शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही असली वजह सामने आएगी. पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और विमान से जुड़े दस्तावेज भी खंगाले जा रहे हैं.

    विमान गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के गांवों के लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े. कई लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बनाए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि विमान काफी नीचे उड़ रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा.

    पहले भी हो चुका है हादसा

    गौरतलब है कि गोजुबाबी गांव का नाम इससे पहले भी विमान हादसे को लेकर चर्चा में आ चुका है. इससे पहले उपमुख्यमंत्री अजित पवार से जुड़े विमान हादसे की घटना भी इसी इलाके में हुई थी. लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों के बाद अब ट्रेनिंग विमानों की सुरक्षा व्यवस्था और तकनीकी जांच को लेकर सवाल उठने लगे हैं.

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विमान दुर्घटना से जुड़ी हर एंगल से जांच की जा रही है. विमान के ब्लैक बॉक्स और तकनीकी रिकॉर्ड की भी जांच हो सकती है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार…

    August 19, 2026

    अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…

    August 18, 2026

    सांसद सतीश पूनिया पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.