Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने अनोखे फैशन सेंस को लेकर चर्चा उर्वशी रौतेला
    • विकसित ग्राम से विकसित भारत की आधारशिला बनेगा VB-GRAM G, एक जुलाई से देशभर में होगा लागू : राज्य मंत्री श्री कमलेश पासवान
    • सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…
    • Chhattisgarh बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में IPL सट्टा और हवाला नेटवर्क का खुलासा, 1 करोड़ से अधिक नकदी जब्त…
    • रेप, ब्लैकमेलिंग और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने एसपी से दर्ज कराई शिकायत…
    • “हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल”
    • मोस्ट वांटेड बेला अरेस्ट, 15 कमांडर सरेंडर के मूड में, 1 करोड़ के इनामी मिसिर बेसरा की बढ़ी मुश्किलें
    • उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC अनिवार्य
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, May 13
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»1980 के चर्चित कचहरी गोलीकांड में भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा समेत चार लोगों को उम्रकैद की सजा
    BREKING NEWS

    1980 के चर्चित कचहरी गोलीकांड में भदोही के पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा समेत चार लोगों को उम्रकैद की सजा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रयागराज की एमपी/एमएलए कोर्ट ने 46 साल पुराने एक हत्या के मामले में उत्‍तर प्रदेश के भदोही के ज्ञानपुर से पूर्व बाहुबली विधायक विजय मिश्रा समेत चार दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार-तृतीय ने सभी आरोपियों को आईपीसी की धारा 302 के तहत आजीवन कारावास और एक लाख रुपये अर्थदंड की सजा दी है. इसके अतिरिक्त, धारा 307 के तहत सभी को 10 साल की सजा और 50 हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है. मंगलवार को दोषी करार दिए जाने के बाद बुधवार को अदालत ने सजा का औपचारिक एलान किया.

    1980 की वह खूनी वारदात

    यह पूरा मामला 11 फरवरी 1980 का है. उस दिन इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र प्रकाश नारायण पांडेय अपने खिलाफ दर्ज एक मुकदमे में जमानत के सिलसिले में जिला कचहरी पहुंचे थे. आरोप है कि इसी दौरान कचहरी परिसर में उन पर अंधाधुंध फायरिंग की गई, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई. इस भीषण गोलीबारी में पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए थे. घटना के बाद मृतक के बड़े भाई श्याम नारायण पांडेय ने कर्नलगंज थाने में विजय मिश्रा समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी. 

    विजय मिश्रा पर हत्या और रंगदारी के 70 से अधिक मुकदमे दर्ज

    अभियोजन पक्ष के अनुसार, यह वारदात पुरानी रंजिश का परिणाम थी. इस मामले की कानूनी प्रक्रिया दशकों तक चलती रही, जिसमें कई बार उतार-चढ़ाव आए. सुनवाई के दौरान पत्रावली (केस फाइल) गायब किए जाने के गंभीर आरोप भी लगे थे. अंततः गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने विजय मिश्रा, जीत नारायण, संतराम और बलराम को दोषी पाया. गौरतलब है कि विजय मिश्रा पर हत्या और रंगदारी जैसे 70 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह वर्तमान में आगरा जेल में बंद हैं. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सूरजपुर के सुखदेवपुर में पुल टूटने से कोयला परिवहन ठप ,300 ट्रकों की आवाजाही रुकी,दर्जनों गांवों का संपर्क कटा…

    May 13, 2026

    राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल

    May 13, 2026

    अजित पवार के विमान का हादसा, उसी इलाके में फिर हुआ प्लेन क्रैश!

    May 13, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.