Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री
    • अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराया मजदूरों से भरा ऑटो, 2 लोगों की मौत, 5 घायल
    • डीके शिवकुमार ने नाराज कांग्रेस विधायकों से की अपील
    • जन्म और मृत्य प्रमाणपत्र से जुड़ा बिल राज्यसभा में पास
    • सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ
    • वायरस से हाहाकार, 22 मौतें, 35 से ज्यादा बच्चे भर्ती, राजकोट, गांधीनगर और सूरत समेत चांदीपुरा प्रभावित
    • इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण
    • पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर नहीं आ सका आसाराम बापू, क्या अड़चने आ रही
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 4
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»छत्तीसगढ़»राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मितानिन के घर विस्फोटक रखने वाला आरोपी गिरफ्तार…
    छत्तीसगढ़

    राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मितानिन के घर विस्फोटक रखने वाला आरोपी गिरफ्तार…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 13, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर – राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में मितानिन के घर विस्फोटक पदार्थ रखकर फरार हुए आरोपी विनय कुमार देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद लगातार ठिकाने बदलकर छिपता फिर रहा था, लेकिन तकनीकी साक्ष्यों और लगातार निगरानी के आधार पर पुलिस ने उसे भनपुरी क्षेत्र से दबोच लिया।

    पुलिस के अनुसार, 7 मई की सुबह बीरगांव प्रगति चौक स्थित पुष्पा साहू के मकान में एक संदिग्ध बैग मिलने की सूचना मिली थी। बताया गया कि आरोपी विनय कुमार देवांगन 6 मई की रात बैग छोड़कर गया था और सुबह लेने आने की बात कही थी। जब वह वापस नहीं लौटा तो बैग खोलने पर उसमें बम जैसी सामग्री और पिस्टल दिखाई दी, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

    सूचना मिलते ही खमतराई थाना पुलिस, बीडीएस टीम और बैलिस्टिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंचे। जांच में बैग से तीन बम नुमा बोतलें, वायर, बैटरी, IED मैकेनिज्म, फिलामेंट, एयर पिस्टल और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा मानकों के तहत विस्फोटक सामग्री को डिफ्यूज किया गया। प्राथमिक परीक्षण में सामग्री विस्फोटक पाई गई।

    मामले में थाना खमतराई में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की। आखिरकार तकनीकी इनपुट के आधार पर रिंग रोड नंबर-2 भनपुरी इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पारिवारिक विवाद से परेशान था और आत्महत्या की नीयत से विस्फोटक तैयार कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अतिरिक्त बैटरी, फटाका ज्वाइंटर, वायर और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल CG 04 MK 2712 भी जब्त की है।

    गिरफ्तार आरोपी विनय कुमार देवांगन (49 वर्ष) मूल रूप से ग्राम मलौद, थाना धरसींवा का निवासी है और वर्तमान में बीरगांव क्षेत्र में रह रहा था। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    सफलता की कहानी-सेवा सेतु पोर्टल से आसान हुआ विवाह पंजीयन, बड़े बचेली के दंपतियों को मिला योजनाओं का लाभ

    August 4, 2026

    इसरो के वैज्ञानिकों ने किया जिला विज्ञान केंद्र दंतेवाड़ा का भ्रमण

    August 4, 2026

    खेल अधोसंरचना की मजबूती और खेलों के लिए बेहतर वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री खेल उत्कर्ष मिशन के लिए 100 करोड़ का प्रावधान

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.