Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • इकोनॉमी के विकास के लिए वैल्यू एडिशन आधारित उत्पादन करना होगा -राज्यपाल श्री डेका
    • प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले
    • अमर शहीद सुखदेव की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की पुनर्विकास योजनाओं (Re-development) में तेजी, शासन स्तर पर विचार जारी
    • मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    • जालना में 19 साल के युवक की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या
    • कल खत्म हो रहा Amazon Great Summer Sale
    • Rs 20,000 के बजट में अब मिल रहे हैं दमदार 5G स्मार्टफोन, लंबी बैटरी, फास्ट स्पीड और शानदार कैमरा…..
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 15
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल
    BREKING NEWS

    मोहाली में यात्रियों से भरी बस पलटी, करीब 22 यात्री गंभीर घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 15, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    जीरकपुर/मोहालीः मोहाली के जीरकपुर क्षेत्र के अंतर्गत छत लाइट चौक के पास शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस दौरान मनाली से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी एक निजी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद बेकाबू होकर बस सड़क पर पलट गई। हादसे में करीब 20 से 22 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

    कैसे हुआ हादसा?
    जानकारी के अनुसार बस अपने निर्धारित रूट पर मनाली से दिल्ली की ओर जा रही थी। जैसे ही बस छत लाइट चौक के पास पहुंची तो जीरकपुर से पटियाला की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस चालक संतुलन खो बैठा और बस सड़क के बीचों-बीच पलट गई। हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। बस के पलटते ही अंदर बैठे लोग सीटों से उछलकर नीचे गिर गए, जबकि कुछ यात्री बस के अंदर बुरी तरह फंस गए।

    राहत और बचाव कार्य
    बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक युवक बस के नीचे आ गया, जिससे उसका हाथ बुरी तरह कुचल गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बस की खिड़कियों के जरिए यात्रियों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।

    हाईवे पर लगा लंबा जाम
    हादसे के कारण हाईवे पर यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से बस को सड़क से हटवाया, जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू हो सका। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण बस और ट्रक की तेज रफ्तार को माना जा रहा है। पुलिस दोनों वाहन चालकों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रशासनिक फेरबदल: उप सचिव और अवर सचिवों समेत कई कर्मचारियों के तबादले

    May 15, 2026

    उत्तर प्रदेश में,तूफान से अब तक 101 लोगों की मौत,50 से अधिक घायल सीएम ने पीड़ित परिवारों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और राहत कार्य तेजी से पूरा करने के दिए निर्देश…

    May 14, 2026

    छत्तीसगढ़ :ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण, पुलिस आरक्षक बने 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवार…

    May 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.