Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेमेतरा : जिले में अब तक 440.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
    • रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
    • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
    • PSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार…
    • अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
    • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, फंदे से लटका मिला था बहू का शव
    BREKING NEWS

    रिटायर्ड जज और वकील बेटे पर दहेज हत्या का केस, फंदे से लटका मिला था बहू का शव

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नवविवाहिता ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है. इस मामले में पुलिस ने जांच तेज करते हुए 6 सदस्यीय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है, जो पूरे मामले की गहराई से जांच करेगी. असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP)  रजनीश कश्यप SIT का का नेतृत्व करेंगे, जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी को भी शामिल किया गया है. 

    SIT के प्रमुख, असिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP) रजनीश कश्यप ने मामले पर शनिवार (16 मई) को ये जानकारी दी. न्यूज एजेंसी PTI से बाचतीन में उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं. समर्थ सिंह और उसके पिता, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत दहेज हत्या और उत्पीड़न से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. 

    SIT करेगी मामले की गहराई से जांच

    उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें तैनात की गई हैं. उन्होंने कहा, “समर्थ और उनकी मां ट्विशा को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस को रात करीब 11 बजे अस्पताल प्रशासन से उनकी मौत की सूचना मिली थी.” अब SIT इस मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच करेगी, जिसमें दहेज उत्पीड़न, शारीरिक हिंसा और ट्विशा की मौत के बाद सबूत मिटाने के कथित प्रयासों के आरोप शामिल हैं. हालांकि, भोपाल के एक कोर्ट ने शुक्रवार को रिटायर्ड जज को अग्रिम जमानत दे दी है, जबकि 18 मई को समर्थ सिंह की गिरफ्तारी से पहले की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है.

    क्या है पूरा मामला?

    बता दें कि मंगलवार रात को कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा का शव फंदे से लटका मिला था. वहीं, ट्विशा के घरवालों ने उसकी मौत का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है. ट्विशा के पिता और भाई का दावा है कि उसकी हत्या करने के बाद पति और सास ने खुदकुशी की झूठी कहानी रची है. कटारा हिल्स पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पति समर्थ और सास गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज हत्या व प्रताड़ना का केस दर्ज किया है.

    कटारा हिल्स पुलिस स्टेशन के हाउस ऑफिसर सुनील कुमार दुबे ने बताया कि नोएडा की रहने वाली महिला के परिवार ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. रिश्तेदारों का दावा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे तक वह फोन पर उनके संपर्क में थी. नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की मुलाकात 2024 में भोपाल के वकील समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी और दिसंबर 2025 में उन्होंने उनसे शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही ट्विशा परेशान रहने लगी थी. ट्विशा के परिवार का कहना है कि ट्विशा प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी और भोपाल छोड़कर नोएडा वापस जाना चाहती थी. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार…

    August 19, 2026

    अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…

    August 18, 2026

    सांसद सतीश पूनिया पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.