Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेमेतरा : जिले में अब तक 440.6 मिमी. औसत वर्षा दर्ज
    • रिमझिम फुहारों के बीच खेल प्रतिभाओं ने भरी उड़ान, 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ
    • स्वतंत्रता दिवस पर हितग्राहियों को बड़ी सौगात, दाण्डिक ब्याज में 50 प्रतिशत छूट
    • PSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार…
    • अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
    • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
    BREKING NEWS

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर ट्रक संग 1 KM घिसटती चली गई कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 17, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में बिहार के एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से इस तरह जा घुसी कि वह करीब एक किलोमीटर तक ट्रक में फंसी हुई घिसटती चली गई।

    दंपत्ति और 3 बच्चों समेत पूरे परिवार की खत्म हुई दुनिया
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि हादसा कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 238/239 के पास हुआ। गाजीपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार अचानक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से टकरा गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ट्रक के पिछले हिस्से में फंस गई और ट्रक उसे काफी दूर तक घसीटता रहा। दुर्घटना में कार सवार दंपति और उनके 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बिहार के सिवान जिले के सिसवन निवासी मनीष श्रीवास्तव (38), उनकी पत्नी कंचन श्रीवास्तव (35), बेटी अदिति (16), बेटी आस्था (14) तथा 15 वर्षीय पुत्र के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजन सिवान से आजमगढ़ के लिए रवाना हो गए।

    लंबी दूरी के सफर में झपकी आने से हादसे की आशंका
    एसपी यातायात पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक कार ट्रक के पीछे फंसी हुई है। सूचना मिलते ही कंधरापुर थाना पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस और राहत-बचाव दल ने कड़ी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार को काटकर शवों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक सभी की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि लंबी दूरी की यात्रा के दौरान चालक को झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    PSC-JSSC परीक्षा फर्जीवाड़े में बड़ा एक्शन, अभय तिवारी की पत्नी और भाई गिरफ्तार…

    August 19, 2026

    अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…

    August 18, 2026

    सांसद सतीश पूनिया पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.