Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
    • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने लॉन्च किया ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’
    • डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 जख्मी
    • इस हाल में मिले मां और 2 मासूम बेटियों के शव, इलाके में सनसनी
    • ममता बनर्जी बैकफुट पर, लेफ्ट-कांग्रेस बेदम, शुभेंदु अधिकारी ने कैसे 100 दिनों में बदला बंगाल का माहौल, जानिए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»देहरादून के एक निजी अस्पताल के ICU में लगी आग, महिला मरीज की मौत, 13 अन्य घायल
    BREKING NEWS

    देहरादून के एक निजी अस्पताल के ICU में लगी आग, महिला मरीज की मौत, 13 अन्य घायल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बुधवार को हरिद्वार रोड स्थित पैनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड के एसी में आग लग जाने से उपचाराधीन एक बुजुर्ग महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मरीजों को गम्भीर हालत में अन्य अस्पतालों में भेजा गया है। हादसे में अभी तक कुल 13 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिन्हें अन्य अस्पताल में ले जाया गया है। इनमें तीन रेस्क्यू टीम के जवान भी है।

    एसएसपी प्रवेंद्र डोभाल ने बताया कि आज थाना नेहरू कॉलोनी अंतर्गत रिस्पना पुल के पास स्थित पेनिसिया अस्पताल में आग लगने की सूचना पर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। जहां अस्पताल के आईसीयू में एसी के ब्लास्ट होने पर उक्त आगजनी की घटना हुई। उन्होंने बताया कि मौके पर पुलिस द्वारा आईसीयू में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। रेस्क्यू के दौरान आईसीयू में गैस व धुँए के कारण कुछ मरीजों एवं पुलिस कर्मियों को भी ऑक्सीजन की कमी होने के कारण उन्हें कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान पेनेसिया हॉस्पिटल के आईसीयू में पहले से ही वेंटिलेटर पर रखी गई एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई।

    एसएसपी ने बताया कि घटना में 10 व्यक्ति घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मृतका वीरवती (60) पत्नी अमरनाथ निवासी ग्राम – कांवली, बल्लीवाला, देहरादून है। उन्होंने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य में लगे तीन पुलिस कर्मियों को भी स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें आयी। उन्होंने बताया कि घायल व्यक्तियो में राहुल कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी गांव बूंद की मिल, थाना नगीना नजीबाबाद, जनपद बिजनौर (उत्तर प्रदेश) आयु 32 वर्ष, मुकेश पुत्र रामपाल निवासी गांव नंदनपुर शिमला (हिमाचल प्रदेश) आयु 42 वर्ष, शंभू दास पुत्र गिरवान दास आयु 45 वर्ष निवासी भगवानपुर, हरिद्वार (उत्तराखंड), गोरी पुत्री रेनू निवासी चंद्रपुर, जनपद सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) आयु ढाई वर्ष, दौलत सिंह पुत्र देव सिंह नेगी निवासी नंदा नगर चमोली (उत्तराखंड) आयु लगभग 45 वर्ष, बेबी उर्फ पायल आयु नवजात निवासी अज्ञात, संगीता देवी पता अज्ञात, खान बहादुर पुत्र मुख्तियार निवासी मंगलौर हरिद्वार, नित्यानंद पुत्र सोमपाल निवासी भगवानपुर हरिद्वार आयु 42 वर्ष, निहाल पुत्र घसीटा निवासी नेहटौर, जिला बिजनोर, उत्तर प्रदेश आयु 69 वर्ष को दीनदयाल उपाध्याय कोरोनेशन जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    डोभाल ने बताया कि बचाव कार्य के दौरान यातायात पुलिस के अपर उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार के अलावा थाना नेहरू कॉलोनी के दो सिपाही बृजमोहन रावत और बृजमोहन कनवासी भी घायल हुए हैं। जिन्हें कैलाश अस्पताल ले जाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…

    August 18, 2026

    सांसद सतीश पूनिया पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त

    August 18, 2026

    संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.