Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मारपीट और भगदड़ की नौबत:’16 रुपये में कपड़े’ 16 मिनट का ऑफर, कानपुर में आधी रात मचे बवाल पर हुआ एक्शन…
    • अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश,छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
    • मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
    • NLSIU में CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार के दौरे पर विवाद, 702 छात्रों ने जताया विरोध
    • ‘वंदे मातरम’ विवाद, सोनिया गांधी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी की मांग
    • अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»knowledge»‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?
    knowledge

    ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ क्या है और इसके संस्थापक अभिजीत दीपके कौन हैं?24 घंटे में हजारों फॉलोअर्स! आखिर क्या है Cockroach Janta Party?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कॉकरोच जनता पार्टी , ये कैसा नाम हुआ। नाम है और पार्टी भी। सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा है और बड़े-बड़े नेता इसे ज्वाइन भी कर रहे हैं! मगर ये नाम सुनते ही मन में ढेरों सवाल आते हैं कि आखिर ये पार्टी करेगी क्या, इसे शुरू किसने किया है और इसका मकसद क्या है। चलिए सब जानते हैं।

    CJI का बयान

    कुछ दिन पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने बेरोजगारों को कॉकरोच बता दिया था। उनका मानना था कि ऐसे युवा नौकरी में कुछ खास नहीं बन पाते हैं। बाद में उन्होंने अपने बयान पर सफाई भी दी थी कि उन्होंने ऐसा फर्जी डिग्रीवालों के लिए कहा था। लेकिन ट्रोलर्स कहां मानने वाले थे। उन पर अभी भी मीम बन रहे हैं।

    क्या है कॉकरोच जनता पार्टी

    ये असल में राजनीतिक पार्टी नहीं है, बल्कि X का एक हैंडल है जो राजनीतिक व्यंग के तौर पर सोशल मीडिया का ध्यान खींच रहा है। इसके बायो में बताया गया है कि यह युवाओं का राजनीतिक मोर्चा है। यह युवाओं के लिए और युवाओं द्वारा वाली सोच पर काम करता है। क्योंकि ये हैंडल CJI के बयान के बाद बनाया गया है इसलिए इसे इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।

    इस पार्टी को ज्वाइन करने की योग्यता

    इस पार्टी को ज्वाइन करने की योग्यता भी खास है। इसके लिए अपको बेरोजगार होना चाहिए और आलसी भी। आप कम से कम 11 घंटे ऑनलाइन रह लेते हों तो ये पार्टी आपको सदस्य बना लेगी। हालांकि फिलहाल इसे TMC सांसद मोइना मित्रा और कीर्ति आजाद जैसे बड़े राजनीतिज्ञों का सपोर्ट मिल गया है। उन्होंने इसे फॉलो कर लिया है।

    24 घंटे में 10000 फॉलोअर्स

    इस पार्टी के व्यंग लोगों को पसंद आ रहे हैं, इसका सबूत है सिर्फ 24 घंटे में हुए 10000 फॉलोअर्स। फिलहाल, इस हैंडल पर 33000 फॉलोअर्स हो चुके हैं। जिन्हें ये कॉकरोच ही कहते हैं!

    अभिजीत दीपके कौन हैं?

    किसी भी राजनीतिक दल या आंदोलन के लिए एक नेता बहुत ज़रूरी होता है. अभिजीत दीपके आख़िर कौन हैं?

    इस सवाल पर वो कहते हैं, “मैं महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर से हूं. ग्रैजुएशन के लिए मैं पुणे गया. इसके बाद मुझे कुछ सालों के लिए आम आदमी पार्टी के साथ काम करने का मौक़ा मिला जहां मैं उनकी कम्युनिकेशन टीम में था.”

    “मैं उनके स्वास्थ्य और शिक्षा पर काम करने की वजह से उनसे आकर्षित था. ये कुछ नया था जो पहली बार भारतीय राजनीति में हो रहा था. जैसे आज कॉकरोच जनता पार्टी नई है, ऐसा ही मुझे लगा कि वो कुछ नया बदलाव लाने जा रहे हैं. मैंने कुछ समय के लिए उनके साथ काम किया फिर मुझे लगा मुझे और पढ़ने की ज़रूरत है और मैं घर पर मास्टर्स की तैयारी करने लगा. मुझे बोस्टन यूनिवर्सिटी से बुलावा आया. मैं दो साल से यहां पर हूं और अपनी ग्रैजुएशन पूरी की है.”

    कॉकरोच जनता पार्टी का घोषणापत्र काफ़ी ध्यान खींचने वाला है. इस पर अभिजीत कहते हैं, “मुझे लगता है कि घोषणापत्र इस समय भारत के लोकतंत्र और वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में बताता है. हम लगातार देख रहे हैं कि वो जज जिन्हें निष्पक्ष रहना होता है, जिनका सरकार से कुछ लेना-देना नहीं होना चाहिए वो रिटायरमेंट के बाद सरकार से लाभ ले रहे हैं. ये बहुत ख़तरनाक है क्योंकि न्यायपालिका को स्वतंत्र रहना होता है. अगर न्यायपालिका भी सरकार की राह पर चलेगी तो फिर क्या रह जाएगा. फिर लोकतंत्र को कौन बचाएगा.”

    “दूसरी बात महिला के प्रतिनिधित्व को लेकर है. मैं बचपन से सुनता आया हूं कि महिलाओं को 33 फ़ीसदी आरक्षण मिलेगा लेकिन आज तक ये नहीं हुआ. अगर महिलाओं को आरक्षण देना है तो उन्हें 50 फ़ीसदी आरक्षण दीजिए.”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    क्या है फॉरेन कंट्रीब्यूशन रेगुलेशन एक्ट FCRA, क्यों अमेरिका को लग रही मिर्ची?

    August 5, 2026

    एक ऐसे IIT डायरेक्टर, जिन्होंने आज तक न तो पासपोर्ट बनवाया और न ही कभी की विदेश यात्रा, दिलचस्‍प है वजह…

    July 30, 2026

    लोकसभा में पहली बार Gen-Z स्लैंग्स सुनाई दिए,कुचू-पुचू से लेकर वास्तेगुना हुइंया तक, इन शब्दों से घूम जाएगा दिमाग…

    July 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.