Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुशासन तिहार जनता की समस्याओं के समाधान का अभियान, सरकार पहुंच रही लोगों के द्वार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • लोक निर्माण विभाग के कार्यों में जनहित और तकनीकी दक्षता पर जोर, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और तेजी सुनिश्चित करने के निर्देश
    • क्या तेलंगाना में मिनिस्टर बनेंगी विजयशांति, रेवंत रेड्डी मंत्रिमंडल में एंट्री की चर्चा
    • सीएम वीडी सतीशन ने रद्द की पिनराई विजयन सरकार की सबसे महत्वकांक्षी सिल्वरलाइन हाई-स्पीड रेल परियोजना
    • राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर थलपति विजय ने नहीं कहा एक भी शब्द
    • काकोली घोष दस्तीदार को ‘Y’ श्रेणी की CISF सुरक्षा
    • अब कुख्यात नक्सली गुणा हांसदा भी करना चाहता है सरेंडर
    • पेंशनरों की हुंकार :“दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो”
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, May 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»नेटफ्लिक्स पर फिर लौट रही ‘धुरंधर’, अनकट वर्जन की रिलीज डेट हुई अनाउंस
    मनोरंजन

    नेटफ्लिक्स पर फिर लौट रही ‘धुरंधर’, अनकट वर्जन की रिलीज डेट हुई अनाउंस

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जो तूफान मचाया था, उसकी गूंज अब तक सुनाई दे रही है। सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त सफलता हासिल की। पिछले कई महीनों से यह फिल्म लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है। अब मेकर्स ने फैंस को एक और बड़ा सरप्राइज दे दिया है।

    ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले धमाका

    दरअसल ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले फिल्म का पहला पार्ट एक बार फिर ओटीटी पर रिलीज होने जा रहा है, लेकिन इस बार दर्शकों को कुछ नया देखने को मिलेगा। फिल्म का ऐसा वर्जन सामने आने वाला है, जिसे थिएटर में देखने वाले दर्शक भी अब तक नहीं देख पाए थे। नेटफ्लिक्स इंडिया ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस खास रिलीज का ऐलान किया है। मेकर्स के मुताबिक अब दर्शकों को फिल्म का अनकट और एक्सटेंडेड वर्जन देखने को मिलेगा। यानी वो सारे सीन, जिन्हें थिएटर रिलीज के दौरान सेंसर बोर्ड की वजह से हटा दिया गया था, अब ओटीटी दर्शकों के सामने होंगे।

    अनकट वर्जन का लंबे समय से था इंतजार

    इस खबर के सामने आते ही रणवीर सिंह के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर लोग लगातार फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि उन्हें लंबे समय से इस अनकट वर्जन का इंतजार था। खास बात यह है कि फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा, जिससे साउथ के दर्शकों में भी उत्साह बढ़ गया है।

    कैसी है धुरंधर की कहानी?

    ‘धुरंधर’ की कहानी और एक्शन सीक्वेंस पहले ही दर्शकों को काफी पसंद आ चुके हैं। रणवीर सिंह के दमदार अंदाज ने फिल्म को अलग पहचान दिलाई। फिल्म में उनके साथ आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और सारा अर्जुन जैसे कलाकारों ने भी अहम भूमिका निभाई थी। यही वजह रही कि फिल्म ने भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर में शानदार कमाई की।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 800 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन ने 1800 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। यह रणवीर सिंह के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल हो चुकी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

     कसी हुई कहानी और हैरान कर देने वाले ट्विस्ट, ऑडियंस ने ‘दृश्यम 3’ को बताया मास्टरपीस

    May 21, 2026

    नंबर्स नहीं, दिल जीतते हैं NTR, क्यों हर फिल्म इंडस्ट्री और फैन बेस करता है उनसे इतना प्यार?

    May 20, 2026

    ‘कॉल उठाना ही बंद कर दिया’, ट्विशा शर्मा केस में मॉडल दोस्त ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    May 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.