Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बच्चों की मुस्कान के बीच मना मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जन्मदिन, आंगनबाड़ी में साझा किया न्योता भोज
    • छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम बैठक संपन्न
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्रीमती मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर
    • गोवर्धन पूजा पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कवर्धा में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल
    • आस्था का बड़ा केंद्र रहे कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, नैनीताल-भवाली रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार…
    • गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, गौसेवा और पर्यावरण संरक्षण का पावन पर्व : मुख्यमंत्री श्री साय
    • प्रधानमंत्री बनना चाहते थे प्रणब मुखर्जी? सोनिया गांधी की किताब में बड़ा खुलासा…
    • बिना बिजली और डीजल के खेतों तक पहुंचेगा सिंचाई का पानी, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पोंगरो एनीकट हाइड्रो पावर पम्पिंग योजना का किया निरीक्षण
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, November 10
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»संपादकीय»देश में ‘भ्रष्टाचार का महारोग’ खतरनाक हद तक…
    संपादकीय

    देश में ‘भ्रष्टाचार का महारोग’ खतरनाक हद तक…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 21, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद देश में भ्रष्टाचार का महारोग लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसमें छोटे-बड़े कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों तक को शामिल पाया जा रहा है। यह महारोग कितना गंभीर रूप धारण कर चुका है, यह पिछले मात्र 5 दिनों की निम्न घटनाओं से स्पष्ट है :

    * 15 मई को ‘लुधियाना’ (पंजाब) में विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने पी.एस.पी.सी.एल. (पावरकॉम) दफ्तर लुधियाना में तैनात एस.डी.ओ. ‘जसकंवरप्रीत सिंह’, एस.डी.ओ. ‘श्रुति शर्मा’ और क्लर्क ‘आशु’ को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
    * 16 मई को पटना (बिहार) में भ्रष्टाचार निवारण विभाग को ग्रामीण विकास विभाग के एक चीफ इंजीनियर ‘गोपाल कुमार’ के पटना समेत 4 ठिकानों पर छापेमारी के दौरान शुरूआती जांच में लगभग 2 करोड़ रुपए से अधिक की अघोषित सम्पत्ति अर्जित करने के सबूत मिले। 
    * 16 मई को ही ‘रीवा’ (मध्य प्रदेश) में लोकायुक्त की टीम ने ‘खजूहा कला’ के पटवारी ‘मनोज’ को 5000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। 

    * 17 मई को ‘उदयपुर’ (राजस्थान) में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने ‘प्रतापनगर’ थाने में तैनात ए.एस.आई. ‘सुनील बिश्नोई’ को एक पीड़ित से छेड़छाड़ और बलात्कार के मामले में मुकद्दमा दर्ज न करने के बदले में एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। 
    * 18 मई को सी.बी.आई. ने ‘दिल्ली विकास प्राधिकरण’ के एक असिस्टैंट विजीलैंस आफिसर तथा मल्टी टास्किंग स्टाफ के एक सदस्य को  50,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। 
    * 19 मई को ‘नई दिल्ली’ में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 50 लाख रुपए रिश्वत लेने के मामले में कोलकाता स्थित पूर्वी कमान में तैनात सेना के एक कर्नल को कानपुर की एक कम्पनी को लाभ पहुंचाने के लिए टैंडर जारी करने में हेराफेरी, घटिया नमूनों को मंजूरी देने और लंबित एवं बढ़े हुए बिल के भुगतान को आसान बनाने आदि के आरोप में गिरफ्तार किया। 

    * 19 मई को ही भुवनेश्वर (ओडिशा) में सतर्कता विभाग ने एक सरकारी इंजीनियर के 33 भूखंडों (जमीन के प्लाटों) सहित करोड़ों रुपयों की बेहिसाबी सम्पत्ति का पता लगाया जिसमें 4 बहुमंजिला मकान, एक मार्कीट काम्प्लैक्स, एक फार्म हाऊस आदि शामिल हैं। 
    * 19 मई को ही भुवनेश्वर (ओडिशा) में सतर्कता विभाग ने एक पंचायत विकास अधिकारी को एक सरकारी कर्मचारी की बकाया राशि के भुगतान के बदले में 18,000 रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया। 
    * 19 मई को ही ‘भिवानी’ (हरियाणा) स्थित तहसील कार्यालय ‘बवानीखेड़ा’ में सतर्कता विभाग ने एक वकील को एक पटवारी की ओर से एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
    * 19 मई को ही ‘धार’ (मध्य प्रदेश) जिले में लोकायुक्त पुलिस ने जिला शिक्षा प्रोजैक्ट कोआर्डीनेटर ‘प्रदीप कुमार खरे’ को स्कूलों में शौचालयों के निर्माण के पूर्णता प्रमाण पत्र जारी करने की एवज में एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा। 
    * और अब 19 मई को ही विजीलैंस तथा एंटी क्रप्शन डायरैक्टोरेट ने ‘कोकराझार’ (असम) स्थित ‘परबतझोरा’ फारैस्ट डिवीजन के डिवीजनल फारैस्ट आफिसर ‘अभिनाश बसुमतारी’ को 2 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

    ये तो चंद उदाहरण मात्र हैं, इनके अलावा भी न जाने कितनी ऐसी घटनाएं हुई होंगीं। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के तमाम प्रयासों और दावों के बावजूद इसका जारी रहना कानून लागू करने वाले अधिकारियों पर कई तरह के प्रश्र खड़े करता है। अत: इस बुराई पर रोक लगाने के लिए अधिक कठोरता बरतने और दोषी अधिकारियों को निलंबित करने की बजाय नौकरी से निकालने, उनकी सम्पत्तियों को जब्त करने तथा उनके परिजनों को सरकारी नौकरियों के अयोग्य ठहराने जैसे कठोर कदम उठाने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अधिक बच्चे ‘दंडनीय’ नहीं

    November 7, 2026

    ईरान पर ‘परमाणु हमला’

    November 4, 2026

    क्या संसद ‘अवैध’ है?

    November 3, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.