Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»क्या कंगना ने कर ली शादी? जिसके नाम का मंगलसूत्र और चूड़ियां पहनी, कौन हैं पति
    मनोरंजन

    क्या कंगना ने कर ली शादी? जिसके नाम का मंगलसूत्र और चूड़ियां पहनी, कौन हैं पति

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     डेस्क : बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इस वीडियो में कंगना शादीशुदा लुक में नजर आ रही हैं, जिसके बाद लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं कि क्या उन्होंने गुपचुप शादी कर ली है?

    वायरल वीडियो में क्या दिखा?

    वायरल वीडियो में कंगना रनौत को एक बिल्डिंग से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है, जहां उनकी सिक्योरिटी टीम उन्हें घेरकर कार तक ले जाती है। इस दौरान उनका लुक बेहद सिंपल और एलिगेंट नजर आता है। उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ है, माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां दिखाई देती हैं। इसी लुक की वजह से सोशल मीडिया पर यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या उन्होंने शादी कर ली है।

    सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए रिएक्शन

    जैसे ही यह वीडियो सामने आया, कमेंट सेक्शन में सवालों की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने पूछा कि क्या कंगना ने शादी कर ली है, जबकि कुछ ने अंदाजा लगाया कि यह किसी फिल्म या शूटिंग का हिस्सा हो सकता है। एक यूजर ने लिखा कि “क्या उन्होंने चुपके से शादी कर ली?”, जबकि दूसरे ने कहा कि यह किसी फिल्म की शूटिंग भी हो सकती है।

    क्या है सच्चाई?

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना रनौत ने कोई गुपचुप शादी नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह लुक उनकी आने वाली फिल्म “तनु वेड्स मनु 3” की शूटिंग का हिस्सा है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय कर रहे हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी एक बार फिर आर. माधवन के साथ नजर आ सकती है। वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना रनौत को पिछली बार फिल्म “इमरजेंसी” में देखा गया था। अब वह जल्द ही फिल्म “भारत भाग्य विधाता” में नजर आएंगी, जो 12 जून 2026 को रिलीज होने की संभावना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.