Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • चैटिंग का ये शॉर्टकट कहीं आपका रिलेशनशिप तो नहीं कर रहा खराब? इस आर्टिकल में जानें क्यों आपका पार्टनर बस हम्म लिखकर हो जाता है चुप
    • तेज प्रताप ने FIR में आकाश के साथ अनुष्का को भी बनाया आरोपी, आवेदन में क्या-क्या लिखा
    • विपक्षी पार्टियों का कांग्रेस में विलय मुश्किल!…
    • भानु सप्तमी पर सूर्य देव से पाएं आरोग्य और धन का वरदान, बस करना होगा ये काम
    • बाल पकड़ के घसीटा, हाथ-पैर बांधकर डंडों से वार… चोरी के शक में आमीन खान ने 8 साल की बच्ची को दी ‘मौत की सजा’
    • सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं, बल्कि पूरे इटली का अपमान हैं , ट्रंप के बयान के बाद इटली ने उठाया सख्त कदम, विदेश मंत्री ने किया दौरा रद्द
    • मोदी सरकार के 12 वर्षों में रोजगार, गरीब कल्याण और अर्थव्यवस्था को मिली नई मजबूती: उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन
    • फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर की शानदार ओपनिंग, Fans ने की कृति सेनन के परफॉर्मेंस की तारीफ
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 21
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»चंद्रपुर में बाघ ने तेंदू पत्ता तोड़ने गईं चार महिलाओं को मार डाला
    BREKING NEWS

    चंद्रपुर में बाघ ने तेंदू पत्ता तोड़ने गईं चार महिलाओं को मार डाला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 22, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में शुक्रवार की सुबह बाघ के हमले में तेंदू पत्ता इकट्ठा कर रही चार महिलाओं की मौत हो गई। वन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर सिंदेवाही तहसील के गुंजेवाही गांव के पास हुई है।

    अधिकारियों के मुताबिक, महिलाओं का समूह जंगल के इलाके में तेंदू पत्ते इकट्ठा करने गया था, जिनका उपयोग मुख्य रूप से बीड़ी बनाने के लिए किया जाता है। जब महिलाएं पत्ते इकट्ठा करने में व्यस्त थीं, तभी एक बाघ ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें चार महिलाओं की जान चली गई।

    जान गंवाने वाली महिलाओं

    इस दर्दनाक घटना में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान कावड़ाबाई मोहुर्ले (45), अनिताबाई मोहुर्ले (40), सुनीता मोहुर्ले (38) और संगीता चौधरी (50) के रूप में हुई है। ये सभी महिलाएं गुंजेवाही गांव की ही रहने वाली थीं।

    हालांकि, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि बाघ ने सभी महिलाओं को एक ही स्थान और समय पर अपना शिकार बनाया या अलग-अलग जगहों पर उन पर हमला किया।

    घटना की सूचना मिलते ही वन अधिकारियों की एक टीम तुरंत इलाके में पहुंच गई। मुख्य वन संरक्षक (चंद्रपुर सर्कल) आर एम रामानुजन ने बताया कि अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और ‘पंचनामा’ पूरा होने के बाद ही घटना के संबंध में अधिक जानकारी सामने आ पाएगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    रणथंभौर एक्सप्रेस में उठा धुआं, मची अफरा-तफरी

    June 18, 2026

    राज्यपाल श्री रमेन डेका ने किया लोकसभा अध्यक्ष श्री बिड़ला का आत्मीय स्वागत

    June 18, 2026

    सोनहत एनीकट निर्माण के लिए 3.49 करोड़ रुपये स्वीकृत

    June 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.