Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पूर्व राज्यपाल अनुसुइया उइके और महाराष्ट्र की राज्यसभा सांसद माया युवनाती से मिले कुर्मि समाज के पदाधिकारी, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा
    • कवर्धा: सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में सनसनी , क्रेशर प्लांट की खदान में युवक का बाइक सहित मिला शव…
    • जशपुर के किसान खेती में बना रहे हैं अलग पहचान,चाय, नाशपाती, लीची, स्ट्रॉबेरी के बाद अब सेब की खेती में आजमा रहे हैं हाथ…
    • आकाशवाणी रायपुर में “स्वरोत्सव” का आयोजन, संगीत साधकों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
    • अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर कोपरा जलाशय में जागरूकता कार्यक्रम
    • पूर्व विधायक के करीबी, टीएमसी पार्षद ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव
    • दिनदहाड़े जमीन कारोबारी की अपराधियों ने ले ली जान
    • दुनिया का सबसे अनोखा सांप, जो मेंढकों से चुराता है जहर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, May 23
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»केंद्र और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण समझौता, भूमि, रोजगार और अनुच्छेद 371 जैसी सुरक्षा देने का फैसला
    राष्ट्रीय

    केंद्र और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच महत्वपूर्ण समझौता, भूमि, रोजगार और अनुच्छेद 371 जैसी सुरक्षा देने का फैसला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 23, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लद्दाख को लेकर लंबे समय से चल रही मांगों के बीच शुक्रवार को केंद्र सरकार और लद्दाख के प्रतिनिधियों के बीच अहम सहमति बनी। गृह मंत्रालय और लद्दाख एपेक्स बॉडी तथा कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के बीच हुई बैठक में केंद्र शासित प्रदेश स्तर पर एक चुनी हुई संस्था बनाने पर सहमति बनी, जिसे पूर्ण विधायी, कार्यकारी और वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे। इसके अलावा लद्दाख के सभी सात जिलों में भी इसी तरह की निर्वाचित संस्थाएं बनाई जाएंगी। यह समझौता लद्दाख की राजनीतिक मांगों की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। इस बैठक में पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी मौजूद रहे।

    लद्दाख को संवैधानिक सुरक्षा दी जाएगी

    बैठक में यह भी सहमति बनी कि लद्दाख को भूमि, रोजगार, संस्कृति और स्थानीय पहचान से जुड़ी संवैधानिक सुरक्षा दी जाएगी। यह सुरक्षा संविधान के अनुच्छेद 371 के तहत दी जाएगी, जैसा नागालैंड, सिक्किम और मिजोरम जैसे राज्यों में लागू है। हालांकि लद्दाख को छठी अनुसूची का दर्जा नहीं मिलेगा, लेकिन सरकार ने कहा कि अनुच्छेद 371A, 371F और 371G जैसी व्यवस्थाओं के जरिए स्थानीय परंपराओं, जमीन के अधिकारों और सांस्कृतिक पहचान की रक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

    प्रदेश स्तरीय संस्था का प्रमुख मुख्यमंत्री की तरह काम करेगा

    लद्दाख प्रतिनिधियों के अनुसार प्रस्तावित केंद्र शासित प्रदेश स्तरीय संस्था का प्रमुख मुख्यमंत्री की तरह काम करेगा और केंद्र शासित प्रदेश के सभी अधिकारी, जिसमें मुख्य सचिव भी शामिल होगा, उसी को रिपोर्ट करेंगे। सूत्रों के मुताबिक मौजूदा दो स्वायत्त परिषदों की जगह अब सातों जिलों में पूर्ण विधायी शक्तियों वाली निर्वाचित संस्थाएं बनाई जाएंगी। केंद्र और लद्दाख प्रतिनिधि मिलकर इन संस्थाओं की संरचना, अधिकार और कानूनी ढांचे पर विशेषज्ञों की सलाह से अंतिम फैसला करेंगे।

    राज्य का दर्जा फिलहाल नहीं

    बैठक के बाद जारी प्रेस नोट में कहा गया कि फिलहाल लद्दाख को राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता क्योंकि यहां का राजस्व अभी कर्मचारियों के वेतन जैसे खर्च पूरे करने के लिए पर्याप्त नहीं है। हालांकि प्रतिनिधियों ने कहा कि यह नई व्यवस्था भविष्य में पूर्ण राज्य बनने की दिशा में रास्ता तैयार करेगी। लंबे समय से LAB और KDA राज्य का दर्जा, छठी अनुसूची, संवैधानिक सुरक्षा और बेहतर संसदीय प्रतिनिधित्व की मांग कर रहे थे। इस नई सहमति को लद्दाख की राजनीतिक और प्रशासनिक ताकत बढ़ाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बने राघव चड्ढा, सभापति ने किया मनोनीत

    May 23, 2026

    बिगड़ी यात्री की तबीयत, इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; अस्पताल पहुंचते ही मौत

    May 23, 2026

    लेह में भारतीय सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे जवान, क्रैश के बाद मेजर जनरल ने ली सेल्फी…

    May 23, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.