Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…
    • छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़-उत्कृष्ट कार्यों के लिए ट्रांसमिशन कंपनी के आठ अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित
    • विकास योजनाओं को मिले गति, निर्माण कार्य समय-सीमा में हों पूर्ण : केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू
    • युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
    • रक्षाबंधन पर डाक विभाग की अनूठी पहल: छत्तीसगढ़ डाक परिमंडल ने लॉन्च किया ‘राखी स्पेशल गिफ्ट बॉक्स’
    • डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 जख्मी
    • इस हाल में मिले मां और 2 मासूम बेटियों के शव, इलाके में सनसनी
    • ममता बनर्जी बैकफुट पर, लेफ्ट-कांग्रेस बेदम, शुभेंदु अधिकारी ने कैसे 100 दिनों में बदला बंगाल का माहौल, जानिए
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, August 18
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»बठिंडा में Voting से पहले  चली गोलियां, गर्माया माहौल
    BREKING NEWS

    बठिंडा में Voting से पहले  चली गोलियां, गर्माया माहौल

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बठिंडा:  बठिंडा के वार्ड नंबर 3 में वोटिंग शुरू होने से पहले ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। सुबह करीब 5 बजे फायरिंग की घटना सामने आने के बाद इलाके में दहशत फैल गई। आजाद उम्मीदवार ने सत्ताधारी पार्टी से जुड़े लोगों पर पैसे बांटने और विरोध करने पर जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप लगाए हैं।

    आरोप है कि वार्ड में कथित तौर पर वोट खरीदने के लिए पैसे बांटे जा रहे थे। जब आजाद उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया तो मौके पर मौजूद लोगों ने खुलेआम फायरिंग कर दी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी रोष देखने को मिला। मामले की सूचना मिलते ही बठिंडा शहरी विधायक Jagrup Singh Gill भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से फोन पर बात कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    फायरिंग की घटना के विरोध में आजाद उम्मीदवार, उनके समर्थकों और स्थानीय निवासियों ने धरना देकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सत्ताधारी पार्टी के लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं और पैसे के दम पर वोटों को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग के दौरान सत्ताधारी पार्टी का एक स्थानीय नेता भी मौके पर मौजूद था। विरोध बढ़ता देख वह अपने समर्थकों सहित गाड़ी में बैठकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। चुनाव से ठीक पहले हुई इस घटना ने बठिंडा की राजनीति में बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अंबिकापुर : बहुचर्चित अक्षत अग्रवाल हत्याकांड मामले में आरोपित संजीव मंडल को उम्रकैद की सजा…

    August 18, 2026

    सांसद सतीश पूनिया पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त

    August 18, 2026

    संस्कृति विभाग द्वारा मुख्यमंत्री लोक कलाकार प्रोत्साहन योजना-2026 के लिए 31 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

    August 18, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.