Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
    • क्या आप जानते है?ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों लिखा होता है ‘X’, 90% यात्री नहीं जानते इस खास निशान का मतलब…
    • ऑफिस का लैपटॉप काम के लिए दिया जाता है, इसलिए उसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए, नहीं करने चाहिए ये पर्सनल काम
    • बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में ‘सुगम दर्शन’ का ₹1100 चार्ज,आम-खास’ सभी को लगेगी पर्ची, नई SOP जारी
    • नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत… 
    • प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर,AIIMS रायपुर के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष निगरानी…
    • दर्दनाक सड़क हादसा:तीन लोगों की मौके पर ही मौत ,एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल CM योगी ने जताया दुख…
    • बीजापुर में 10 करोड़ का तेंदूपत्ता कैसे जला?डीएफओ हटे,अब बाकी जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Toxic में ‘नादिया’ का किरदार निभाने पर कियारा ने कहा- नए सिरे से सोचने का मिला मौका
    मनोरंजन

    Toxic में ‘नादिया’ का किरदार निभाने पर कियारा ने कहा- नए सिरे से सोचने का मिला मौका

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Toxic: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. हाल ही में उन्होंने यश स्टारर फिल्म और अपने किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें शेयर की. कियारा ने बात करते हुए कहा कि टॉक्सिक में उनका किरदार ‘नादिया’ काफी अलग और चुनौतीपूर्ण है. इस कैरेक्टर ने उन्हें प्यार और रिश्तों के बारे में नए सिरे से सोचने का मौका दिया.

    टॉक्सिक में नादिया का किरदार निभाने पर क्या बोली कियारा आडवाणी

    एक्ट्रेस ने बॉम्बे टाइम्स संग बात करते हुए कहा, “अपकमिंग फिल्म के साथ, मुझे लगता है कि यह पुरुष-महिला के रिश्ते को देखने का आपका नजरिया पूरी तरह बदल देगा. सच कहूं तो, जब गीतु मोहनदास ने मुझे स्क्रिप्ट सुनाई, तब शुरुआत में इसकी भावनाओं और रिश्तों की जटिलता को पूरी तरह समझ नहीं पाई थीं.” उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि प्यार को सिर्फ एक तय दायरे में नहीं देखा जा सकता. यही बात उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म की कहानी में प्रभावित कर गई.

    यश ने टॉक्सिक को लेकर कही थी ये बात

    हाल ही में इंटरव्यू में यश ने बताया कि ‘टॉक्सिक’ दर्शकों की ओर से देखी जाने वाली आम गैंगस्टर ड्रामा फिल्मों से अलग होगी, क्योंकि इसकी इमोशनल गहराई और महिला किरदारों का मजबूत नजरिया है. उन्होंने बताया कि आमतौर पर गैंगस्टर या इंसानी अंधेरे पक्ष को पुरुषों के नजरिए से दिखाया जाता रहा है, लेकिन गीतू मोहनदास इस दुनिया को बेहद संवेदनशील और भावनात्मक अंदाज में पेश कर रही हैं. यही वजह है कि फिल्म का हर सीन अलग एहसास देता है.

    टॉक्सिक के बारे में

    केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स की ओर से निर्मित ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में यश, नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म ‘टॉक्सिक’ 4 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि, इसे एक बार फिर पोस्टपोन कर दिया गया है. फिल्म की नई रिलीज डेट अभी तक अनाउंस नहीं की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    वरुण धवन की फिल्म के ‘चुनरी-चुनरी’ गाने को लेकर विवाद, वाशु भगनानी ने ठोका 400 करोड़ का केस

    May 29, 2026

    शाहरुख खान की बात याद कर भावुक हुए हनी सिंह

    May 28, 2026

    वरुण धवन की हुई ट्रोलिंग, सुपरहिट गाना ‘चुनरी-चुनरी’ के रीमिक्स को लोगों ने नकारा

    May 27, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.