Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छत्तीसगढ़ रेल कॉर्पोरेशन की बैठक सम्पन्न
    • क्या आप जानते है?ट्रेन के आखिरी डिब्बे पर क्यों लिखा होता है ‘X’, 90% यात्री नहीं जानते इस खास निशान का मतलब…
    • ऑफिस का लैपटॉप काम के लिए दिया जाता है, इसलिए उसका उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए, नहीं करने चाहिए ये पर्सनल काम
    • बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में ‘सुगम दर्शन’ का ₹1100 चार्ज,आम-खास’ सभी को लगेगी पर्ची, नई SOP जारी
    • नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत… 
    • प्रख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई की हालत गंभीर,AIIMS रायपुर के ICU में भर्ती, डॉक्टरों की विशेष निगरानी…
    • दर्दनाक सड़क हादसा:तीन लोगों की मौके पर ही मौत ,एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल CM योगी ने जताया दुख…
    • बीजापुर में 10 करोड़ का तेंदूपत्ता कैसे जला?डीएफओ हटे,अब बाकी जिम्मेदारों पर कब होगी कार्रवाई?
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, May 29
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत… 
    BREKING NEWS

    नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inMay 29, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ – उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में बेतवा नदी की लहरों के बीच निर्माणाधीन पुल का स्लैब ढहने से छह मजदूरों की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यह है कि आखिर भीषण आंधी-तूफान की चेतावनी के बावजूद मजदूरों को असुरक्षित निर्माण स्थल के नीचे विश्राम करने को क्यों मजबूर होना पड़ा?

    मलबे में दफन हुई छह जिंदगियां अब उस सुरक्षा कवच पर बड़े सवाल उठा रही हैं, जो महज कागजों तक सीमित नजर आ रहा है। इधर, एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और उधर, उन परिवारों के आंसू प्रशासनिक अनदेखी की दास्तान बयां कर रहे हैं। गुरुवार रात करीब तीन बजे निर्माणाधीन पुल के पास श्रमिक अपना काम निपटाकर पुल के स्लैब के नीचे और आसपास आराम कर रहे थे। अचानक आसमान में बिजली कड़की और तेज आंधी-तूफान का दौर शुरू हुआ। हवा की रफ्तार इतनी प्रचंड थी कि निर्माणाधीन पुल का विशाल स्लैब अपना संतुलन खो बैठा और देखते ही देखते भरभराकर नीचे आ गिरा।

    स्लैब के नीचे सोते हुए मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एकाएक हुए इस धमाके के साथ ही वहां मौजूद मजदूर मलबे के नीचे दब गए। अंधेरी रात और मूसलाधार बारिश के बीच मलबे में दबे लोगों की चीखें सन्नाटे में सुनाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया।

    हादसे में बांदा के लोकेंद्र निषाद, कुलदीप निषाद, सावंत यादव, सभाजीत और हमीरपुर के पुष्पेंद्र सिंह चौहान व राजेश पाल ने दम तोड़ दिया। पुल के अलावा पूरे जिले में आंधी के कारण जगह-जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के खंभे जमींदोज हो गए, जिससे बचाव कार्य में भी शुरुआती दौर में बाधा आई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बदरी-केदार मंदिर समिति ने केदारनाथ धाम में ‘सुगम दर्शन’ का ₹1100 चार्ज,आम-खास’ सभी को लगेगी पर्ची, नई SOP जारी

    May 29, 2026

    दर्दनाक सड़क हादसा:तीन लोगों की मौके पर ही मौत ,एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल CM योगी ने जताया दुख…

    May 29, 2026

    पद्मश्री डॉ. सुनीता गोडबोले एवं डॉ. रामचंद्र गोडबोले द्वारा बस्तर में किए गए सेवा कार्यों की मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने की सराहना

    May 29, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.