Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपनी माँ के नाम पर लगाया पीपल का पौधा, वन महोत्सव-2026 का हुआ शुभारंभ
    • रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों से बातचीत के लिए CM हेमंत ने बनाई 4 मंत्रियों की कमिटी
    • डीपफेक और बाल शोषण पर घिरा मेटा: जुकरबर्ग ने सरकार से मांगी माफी
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»51 जख्म…केरल में महिला के लिव-इन पार्टनर ने मासूम बच्चे को सिगरेट से जलाया, अस्पताल में मौत
    क्राइम

    51 जख्म…केरल में महिला के लिव-इन पार्टनर ने मासूम बच्चे को सिगरेट से जलाया, अस्पताल में मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 2, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनंतपुरम: तटीय राज्य के केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से महज 20 किलोमीटर की दूरी पर एक मासूम के साथ उसकी मां के लिव इन पार्टनर ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसे सिगरेट से जलाया और फिर से उसके सिर पर भी वार किया। आखिरकार 29 मई की शाम को बच्चे की मौत हो गई। मां ने बच्चे पर हुई क्रूरता को छिपाने के लिए बहाना बनाया लेकिन शक होने पर पुलिस की कड़ी जांच के बाद इस मामले में चौंकाने वाला सच बाहर आया।


    रिश्तेदारों की हुआ शक

    पुलिस के अनुसार यह घटना तिरुवनंतपुरम से 20 किलोमीटर दूर नेदुमंगड के पनावूर इलाके में हुई। 29 मई की शाम को एक छोटे बच्चे अर्शीद को पनावूर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जिसके बाद उसे श्री अविट्टम थिरुनल अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपी अशकर ने अस्पताल के कर्मचारियों को बताया कि उसकी प्रेमिका के बेटे के गले में खाना फंस गया था और वह बेहोश हो गया था, लेकिन रिश्तेदारों ने इस बात पर भरोसा नहीं किया और पुलिस के सामने शक जाहिर किया।

    पोस्टमार्टम में खुल गई पोल
    पोस्टमॉर्टम से इस बात की पुष्टि हो गई कि मौत का कारण लगातार पिटाई से हुई अंदरूनी ब्लीडिंग थी। इसमें सामने आया कि बच्चे के पूरे शरीर पर गंभीर जख्म थे। जांचकर्ताओं को कुल 51 ज़ख्म मिले, जिनमें बच्चे के गुप्तांग पर एक गहरा ज़ख्म और उसके पैरों पर सिगरेट से जलने के निशान शामिल थे। इसके बाद नेदुमंगड पुलिस ने 30 मई की रात को बच्चे की मां अखिला (21) और उसके लिव-इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया। जहां से जेल भेजा गया।

    सीन रीक्रिएशन में खुला खुलासा
    पुलिस ने सोमवार को इस मामले में सबूत इकट्ठा करने सीन रीक्रिएट किया। इसमें सामने आया है कि आरोपी अशकर तीन महीने पहले ही अर्शीद को मारने का फैसला कर लिया था और पिछले एक महीने से वह बच्चे के साथ शारीरिक दुर्व्यवहार कर रहा था। जब उससे और पूछताछ की गई, तो अशकर ने कहा कि वह अखिला के साथ अपनी जिंदगी में अर्शीद को एक रुकावट मानता था। उसने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह अशकर रोजाना बच्चे को पीटता था और उसकी चीखें दबाने के लिए उसके मुंह में कपड़ा ठूंस देता था। उसने कबूल किया कि बच्चे को पीटने और जलाने के लिए इस्तेमाल की गई चीजों को उसने एक नहर में फेंक दिया था, और जो कुछ बचा था, उसे जला दिया था।

    मां ने मासूम को नहीं बचाया
    आरोपी ने बताया कि 29 मई को जब बच्चा जोर से रोया, तो अशकर ने उसके सिर पर वार किया। यह पक्का करने के बाद कि बच्चा मर चुका है, उसने घर साफ़ किया और बच्चे को अस्पताल ले जाने से पहले सारे सबूत मिटा दिए। आरोपी पिता ने पुलिस को बताया कि लगभग एक महीने पहले अर्शीद के हाथ टूट गए थे। तबब पड़ोसियों ने उससे पूछा था तो उसने बच्चे के साइकिल से गिरने की बात कह दी थी। पुलिस को दिए अपने बयान में अखिला ने कबूल किया कि उसे इस बेरहम जुल्म के बारे में पता था और उसने कई बार अपने प्रेमी को अपने बेटे को हाथों और छड़ियों से पीटते हुए देखा था, लेकिन उसने बच्चे को बचाने की कोई कोशिश नहीं की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    प्रेमी संग बेटी को लेकर भागी मां, बचाने वाली 12 साल की बच्ची को सड़क पर घसीटा

    August 5, 2026

    ‘पैसे नहीं हैं तो मर जाओ’, सूरत में कारोबारी को सुसाइड के लिए मजबूर करने वाले 3 दोस्त गिरफ्तार

    August 5, 2026

    नाले से मिले थे पति-पत्नी के शव : गांव के ही 4 युवकों ने रची थी हत्या की साजिश, पुलिस ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.