Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • 15 साल शासन : हैरानीजनक है तृणमूल में बिखराव
    • उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन
    • जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति
    • समृद्ध, संगठित और शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • एम्स रायपुर ने दर्ज किया अपना पहला बाल चिकित्सा मृत अंग दान
    • सीए केवल वित्तीय सलाहकार नहीं, व्यवसायों के भरोसेमंद मार्गदर्शक भी- राज्यपाल
    • राजधानी में बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये बढ़ाई गई उपकेंद्र की क्षमता,पावर ट्रांसफॉर्मर सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत, क्षमता बढ़कर 160 एमवीए हुई
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति ने की सौजन्य भेंट
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 7
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राजनीति»BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा
    राजनीति

    BJP अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्वीकार किया अन्नामलाई का इस्तीफा

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नवीन ने तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने दी है। अन्नामलाई ने बीते दिनों पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था। बीते कुछ समय से वह तमिलनाडु बीजेपी में साइड लाइन किए गए थे।

    सोशल मीडिया के जरिए जनता से संवाद

    दोपहर 12 बजे के. अन्नामलाई ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से संवाद करेंगे। मीडिया संवाद के जरिए दावा किया जा रहा है कि वे कोई बड़ा राजनीतिक फैसला या घोषणा कर सकते हैं। उनके प्रशंसक भी चाहते हैं कि के. अन्नामलाई कोई बड़ा राजनीतिक फैसला ले।

    ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में अन्नामलाई ने कहा कि वह लोगों से ऑनलाइन मुलाकात, विचारों के आदान-प्रदान और खुले संवाद को लेकर उत्साहित हैं। इस्तीफा स्वीकार होने से पहले के. अन्नामलाई ने दिल्ली का दौरा किया था। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी भेंट कर अपनी राजनीतिक योजनाओं पर चर्चा की थी। इन मुलाकातों के बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी कि के. अन्नामलाई को भाजपा मना लेगी, लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया है। अब सबकी नजरें अन्नामलाई के मीडिया संवाद पर टिकी हुई हैं।

    2020 में भाजपा में शामिल हुए थे अन्नामलाई

    भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अन्नामलाई 2020 में भाजपा में शामिल हुए थे और तेजी से तमिलनाडु में पार्टी के सबसे प्रमुख नेताओं में से एक बन गए। 2021 से 2025 तक राज्य भाजपा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने कई राज्यव्यापी अभियानों का नेतृत्व किया और युवा मतदाताओं और सोशल मीडिया फॉलोअर्स के बीच एक मजबूत समर्थन आधार बनाया।

    विधानसभा चुनाव के बाद भविष्य को लेकर अटकलें तेज

    2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के बाद उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गईं, जिसमें भाजपा के सबसे जाने-माने चेहरों में से एक होने के बावजूद उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अन्नामलाई स्वतंत्र राजनीतिक राह अपनाने के लिए दृढ़ दिखाई दे रहे हैं। इस बीच उनके द्वारा नई राजनीतिक पार्टी के गठन की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    अन्नामलाई ने दिया इस्तीफा, तो बीजेपी ने छोड़ी आंध्र प्रदेश की राज्यसभा सीट

    June 6, 2026

    अन्नामलाई के नए राजनीतिक आंदोलन को जबरदस्त समर्थन, 10 घंटे में जुड़े 10 लाख से ज्यादा सदस्य

    June 6, 2026

    बहरामपुर से चुनाव लड़ने के लिए ममता ने मांगा युसूफ से इस्तीफा, किया इनकार

    June 5, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.