Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • सुकमा के किसान पुत्र ने रचा इतिहास,JEE एडवांस में 634वीं रैंक हासिल कर बारसे रोशन ने बढ़ाया जिले का गौरव…
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ
    • कठिन परिस्थितियों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रमिक परिवारों के बेटा-बेटियों ने प्रदेश का नाम किया रोशन : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    • बिहान योजना से मिली नई पहचान, लटोरी की महिलाएं हस्तशिल्प के जरिए बन रहीं आत्मनिर्भर
    • ’नीट यूजी 2026 परीक्षा के सुचारु संचालन के लिए मुख्य सचिव ने कलेक्टरों को दिये दिशा-निर्देश
    • हरियर छत्तीसगढ़ हमारी पहचान, पर्यावरण संरक्षण हमारी जिम्मेदारी- वन मंत्री केदार कश्यप
    • जन्मदिन के दिन मिली मौत: दोस्त के साथ केक काटा, सड़क हादसे ने छीन ली दोनों की जिंदगी
    • उत्तराखंड में अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, महिला तीर्थयात्री की मौत; 17 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»राम चरण की ‘पेद्दी ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के हुई पार, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड…
    मनोरंजन

    राम चरण की ‘पेद्दी ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ के हुई पार, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 5, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ‘पेद्दी’ इस साल की मच-अवेटीड पैन-इंडिया रिलीज में से एक थी, जिसमें राम चरण लीड रोल में हैं और जाह्नवी कपूर और जगपति बाबू ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. अपने सुपरहिट गानों, दमदार प्रमोशनल कंटेंट और इम्पैक्टफुल  ट्रेलर के जरिए सोशल मीडिया पर भारी बज बनाने के बाद, यह फिल्म आखिरकार 4 जून को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई. रिलीज होते ही ‘पेद्दी’ ने थिएटर्स में तूफान ला दिया है और ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर इतिहास रच दिया है. 

    पेद्दी बनी वर्ल्डवाइड साल की सबसे बड़ी ओपनर
    बता दें कि  ‘पेद्दी’ ने दुनिया भर में अपने पहले ही दिन 135.36 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन करके एक धमाकेदार शुरुआत की है. जिससे यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक बन गई है. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ  और शोज़ में दर्शकों की लगातार बढ़ती भीड़ के दम पर ‘पेद्दी’ के हिंदी वर्जन ने भी पहले दिन जबरदस्त ग्रोथ दिखाई है. 

    पेद्दी से राम चरण ने बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
    ​फिल्म को मिल रही तारीफों और सामने आ रहे वीकेंड को देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह कमाई के नए रिकॉर्ड बनाएगी. यह कामयाबी राम चरण के लिए बेहद खास है, क्योंकि ‘RRR’ के बाद यह उनकी दूसरी 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग है. इसी के साथ वे एक से ज्यादा बार 100 करोड़ की ओपनिंग डे देने वाले दुनिया के सिर्फ पांचवें एक्टर बन गए हैं. ​इस बड़ी खुशखबरी को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, “बॉक्स ऑफिस चैंपियन पेद्दी  सर पहले दिन दुनिया भर में 135.36 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन. ​मिलिए पेद्दी से अब अपने नजदीकी सिनेमाघरों में  अपनी टिकटें अभी बुक करें.” 

    पेद्दी के बारे में
    बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित इस फिल्म में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, और उनके साथ शिवा राजकुमार, जाह्नवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू जैसे बेहतरीन कलाकारों की फौज है, जो फिल्म के स्केल और इसके इम्पैक्ट (असर) को और ज्यादा बढ़ा देती है. इस फिल्म का निर्माण वेंकट सतीश किलारू ने ‘वृद्धि सिनेमाज’ के बैनर तले किया है, जिसमें ‘माइथ्री मूवी मेकर्स’, ‘सुकुमार राइटिंग्स’  और ‘IVY एंटरटेनमेंट’ ने सहयोग किया है, जबकि इसके को-प्रोड्यूसर ईशान सक्सेना हैं.

    ​फिल्म में राम चरण ने एक ‘क्रॉसओवर एथलीट’ का किरदार निभाया है. यह कैरेक्टर उन महान खेल दिग्गजों के सफर से इंस्पायर है, जिन्होंने अपनी असली मंजिल पाने से पहले अलग-अलग खेलों में अपना दमखम दिखाया था. ठीक वैसे ही जैसे एम एस धोनी क्रिकेट के आइकॉन बनने से पहले फुटबॉल खेला करते थे, और सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट का इतिहास रचने से पहले शुरुआत में टेनिस में हाथ आजमाया था. ‘पेद्दी’ भी इसी तरह हिम्मत, बदलाव और बड़े सपनों को सच करने के जज्बे का जश्न मनाती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    फैंस को पसंद आई  फिल्म पेड्डी, बोले- राम चरण ने दिया करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस

    June 4, 2026

    धुरंधर के लिए रणवीर सिंह ने नहीं ली भारी-भरकम फीस

    June 3, 2026

    ‘मुन्ना भैया’ दिव्येंदु ने खोला Dhurandhar की ब्लॉकबस्टर सफलता का राज

    June 2, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.