Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बरगद की छांव में सजी मुख्यमंत्री की चौपाल : सक्ती जिले के ग्राम ठठारी में ग्रामीणों से किया सीधा संवाद
    • धमतरी; आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक का शव, संदिग्ध मौत से गांव में सनसनी…
    • आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल: खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
    • सुशासन तिहार से किसान निर्मल राम को मिली आर्थिक मजबूती, बना किसान क्रेडिट कार्ड
    • जब बंदूक छूटी, तो हाथों में आया सुनहरा भविष्य : सुकमा में आत्मसमर्पित युवाओं की जिंदगी लिख रही विकास की नई कहानी
    • दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शिक्षा प्रणाली में धांधली के खिलाफ किया एक बड़ा विरोध प्रदर्शन…
    • ‘डायन मंदिर’ का रहस्य, जहां अंधेरा होने के बाद घूमती हैं चौसठ योगिनियां, जाने से कतराते हैं लोग
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Saturday, June 6
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»राष्ट्रीय»E-85: बढ़ती महंगाई के बीच बड़ी खबर, पेट्रोल 20 रुपए सस्ता
    राष्ट्रीय

    E-85: बढ़ती महंगाई के बीच बड़ी खबर, पेट्रोल 20 रुपए सस्ता

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    E-85: पश्चिम एशिया संकट ने विश्व भर में ईंधन की कीमतों में भारी इजाफा कर दिया है। एलपीजी से लेकर पेट्रोल-डीजल के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। देश में पेट्रोल 100 रुपए के पार निकल चुका है, जबकि गैस के दामों में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियां अपना घाटा पूरा करने के लिए लगातार तेल की कीमतों में वृद्धि कर रही हैंं। अभी दूर तक हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। इसी बीच दिल्ली में नया पेट्रोल लांच हुआ है, जो आम पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता है। अब चर्चा यह हो रही है कि इस पेट्रोल में आखिर है क्या, जो 20 रुपए सस्ता मिल रहा है। दरअसल, केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में ई-85 तेल लांच किया है, जिसकी कीमत आम पेट्रोल से 20 रुपए कम है।

    क्या है E-85 पेट्रोल

    E-85 पेट्रोल में 85 प्रतिशत इथेनॉल और 15 प्रतिशत पेट्रोल होता है, जिस कारण यह पेट्रोल आम पेट्रोल से 20 रुपए सस्ता है। यह पेट्रोल आम गाडिय़ों में नहीं डाला जा सकता। अभी तक देश में जो गाडिय़ां आ रही हैं वह ई-20 कम्पलॉयंट इंजन के साथ आ रही हैं। यानी कि ई-20 में 80 प्रतिशत पेट्रोल होता है और 20 प्रतिशत इथेनॉल होता है। अब ई-85 पेट्रोल सिर्फ चुनिंदा गाडिय़ों में ही डलता है। यानी कि वे गाडिय़ां जो 85 कम्पलायंट इंजन के साथ आती हैं। दिल्ली में लांच हुए ई-85 पेट्रोल की कीमत 82.12 रुपए प्रति लीटर है। शुरूआती चरण में ई-85 पेट्रोल स्टेशन को दिल्ली एनसीआर में लांच किया गया है। बाद में मुंबई-पुणे-नागपुर कॉरिडोर में 50 ई-85 पेट्रोल स्टेशन लगाने की योजना है।

    आम गाडिय़ों के लिए नहीं है पेट्रोल

    E-85 पेट्रोल सिर्फ फ्लेक्स फ्यूल गाडिय़ों के लिए ही है। आम गाडिय़ों में इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। मौजूदा समय में देश में ज्यादातर गाडिय़ां ई-20 कम्पलायंट इंजन से लैस हैं। ऐसे में आम गाडिय़ों में ई-85 फ्यूल नहीं डाला जा सकता।

    क्या होती हैं फ्लेक्स फ्यूल गाडिय़ां

    फ्लेक्स-फ्यूल (Flex-Fuel) गाड़ियां ऐसे वाहन होते हैं, जिनके इंजन पेट्रोल के साथ-साथ पेट्रोल और इथेनॉल (गन्ने या अनाज से बना अल्कोहल) के किसी भी मिश्रण पर चलने के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। ये गाड़ियां E20 (20% इथेनॉल) से लेकर E85 या E100 (85% से 100% इथेनॉल) तक के मिश्रण पर आसानी से दौड़ सकती हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    गुजरात सरकार ने अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर मलिक को बनाया नया डीजीपी

    June 6, 2026

    अंडमान के पास मिला प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दी जानकारी

    June 6, 2026

    नई दिल्ली से आ रही श्री माता वैष्णो देवी कटरा जा रही स्पेशल ट्रेन दो हिस्सों में बंटी टला बड़ा हादसा…

    June 6, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.