Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    • महिलाओं के लिए फ्री बस योजना ; केरल के मंत्री सीपी जॉन के बयान पर बवाल
    • बेंगलुरु में रोहित ने लगाई फांसी तो हमीरपुर में नंदिनी ने पी लिया तेजाब
    • अमेरिका में गोमूत्र पर पेटेंट, वैज्ञानिकों ने मानी अद्भुत शक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»CM माझी के साथ कंगना ने हेल्थकेयर हीरोज को किया सलाम,’भारत भाग्य विधाता’ बैज से बढ़ाया हौसला
    मनोरंजन

    CM माझी के साथ कंगना ने हेल्थकेयर हीरोज को किया सलाम,’भारत भाग्य विधाता’ बैज से बढ़ाया हौसला

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bharat Bhhagya Viddhaata: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ जल्द ही सिनेमाघरों में आने वाली है. यह फिल्म देश के उन हीरोज की सच्ची कहानियों पर बनी है जो बिना किसी दिखावे के लोगों की सेवा करते हैं. फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ के मेकर्स अलग-अलग शहरों में फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रख रहे हैं जो लाइमलाइट से दूर रहकर देश की सेवा करते हैं. इस खास कैंपेन में फिल्म की टीम भुवनेश्वर पहुंची. वहां अस्पताल के स्टाफ जैसे नर्सों, वार्ड बॉय, गार्ड और सफाई कर्मचारियों के लिए एक खास शो रखा गया. इस मौके पर कंगना रनौत के साथ ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी शामिल हुईं है. दोनों ने मिलकर इन हीरोज को ‘भारत भाग्य विधाता’ का एक खास बैज देकर सम्मानित किया.

    कंगना रनौत ने क्या कहा ?

    ‘भारत भाग्य विधाता’ भारत की आत्मा को सेलिब्रेट करती है. हमारे लोगों की निस्वार्थ सेवा, देशभक्ति और मेहनत को. इस फिल्म की सोच हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी से प्रेरित है, जिन्होंने आम लोगों के लिए ‘भारत भाग्य विधाता’ जैसा खूबसूरत शब्द दिया. फिल्म पर बात करने से पहले, मैं दिल से धन्यवाद देना चाहती हूं माननीय मुख्यमंत्री जी का, जो अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद यहां आए. और इस पल को खास बनाने के लिए, हमने कुछ साइलेंट हीरोज को चुना है.

    सच्ची घटना और आतंकी हमले पर बनी है फिल्म

    अभी हाल ही में मुंबई में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है. फिल्म की कहानी मुंबई में हुए एक भयानक आतंकी हमले की रात पर आधारित है. उस मुश्किल वक्त में अस्पताल की नर्सों, वार्ड बॉय और बाकी स्टाफ ने अपनी जान खतरे में डालकर 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी. इस फिल्म में उन लोगों की कहानी देखने को मिलेगी.

    फिल्म कब होगी रिलीज

    इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य रोल में हैं. उनके साथ गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृथा नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका आघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. इस फिल्म को डॉ. जयंतीलाल गड़ा पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स और परम्हंस क्रिएशन्स ने मिलकर बनाया है. इसमें यूनोइया फिल्म्स और का भी सहयोग है. दर्शकों के लिए यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.