Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • धरसीवां में बना रायपुर का चौथा बड़ा 220 केवी सबस्टेशन
    • छत्तीसगढ़ प्रशासनिक फेरबदल: दो अवर सचिवों को मिला अतिरिक्त प्रभार, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश
    • जंगल के बीच क्रिकेट का मैदान और उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के हाथ में बैट
    • बुजुर्गों को मिला अपनापन और सम्मान का नया ठिकाना, अंबिकापुर में शुरू हुआ ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर
    • पिता ने धारदार हथियार से की 3 बेटियों की हत्या
    • पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, आत्महत्या कर ली… इस हालत में मिला शव
    • पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
    • National Highway पर यात्रियों से भरा कैंटर पलटा, 15 घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, June 8
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»ज्वाली में खड्ड में नहाते समय 12वीं के छात्र की डूबने से मौत; परिवार में पसरा मातम
    मुख्य समाचार

    ज्वाली में खड्ड में नहाते समय 12वीं के छात्र की डूबने से मौत; परिवार में पसरा मातम

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    an Indian or Asian person laying dead with outstretched hand during COVID-19 or corona virus outbreak
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Kangra News :  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा के छात्र की खड्ड में डूबने से मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    नहाते समय हुआ हादसा

    जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत में देहर खड्ड में हुआ। मृतक की पहचान 17 वर्षीय वंश, पुत्र सुमेर नाथ निवासी कर्डियाल के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि वंश अपने दो दोस्तों के साथ घर से गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर भरवाने के लिए निकला था। एजेंसी पहुंचने पर गैस सिलेंडर नहीं भरा गया तो तीनों दोस्त देहर खड्ड में नहाने के लिए उतर गए। नहाते समय वंश अचानक से गहरे पानी में डूब गया। वंश को डूबता देख उसके दोनों दोस्तों ने शोर मचाना शुरू किया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद वंश को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद आनन-फानन में छात्र को सिविल अस्पताल ज्वाली पहुंचाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    परिवार का रो-रोकर बुरा हाल

    इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज करके केस दर्ज कर लिया है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि की है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, आत्महत्या कर ली… इस हालत में मिला शव

    June 8, 2026

    पर्यटकों से भरी बस ट्रक से टकराई, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

    June 8, 2026

    National Highway पर यात्रियों से भरा कैंटर पलटा, 15 घायल

    June 8, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.