Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    • महिलाओं के लिए फ्री बस योजना ; केरल के मंत्री सीपी जॉन के बयान पर बवाल
    • बेंगलुरु में रोहित ने लगाई फांसी तो हमीरपुर में नंदिनी ने पी लिया तेजाब
    • अमेरिका में गोमूत्र पर पेटेंट, वैज्ञानिकों ने मानी अद्भुत शक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख…
    मनोरंजन

    200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 10, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली-  200 करोड़ रुपए से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। उन्होंने दिल्ली की ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी है, जिसमें उनके खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया गया था। जैकलीन फर्नांडिस ने अपनी याचिका सीधे सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करते हुए ट्रायल कोर्ट के निर्णय को रद्द करने की मांग की। उनका कहना है कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों और आरोप तय करने के फैसले में कई कानूनी खामियां हैं, जिनकी दोबारा समीक्षा की जरूरत है। इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के लिए सहमति जताई है। अदालत ने कहा कि इस याचिका पर 11 जून को सुनवाई की जाएगी। जस्टिस पीके मिश्रा और जस्टिस एएस चंदुरकर की पीठ ने मामले की जल्द सुनवाई की मांग पर विचार करते हुए तारीख तय की।

    बता दें कि यह मामला 200 करोड़ रुपए के कथित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है, जिसकी जांच पिछले कुछ समय से चल रही है। इसी केस के संबंध में ट्रायल कोर्ट ने हाल ही में जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश दिया था, जिसे उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोर्ट में अब इस बात पर विचार किया जाएगा कि ट्रायल कोर्ट का आदेश सही था या नहीं और क्या इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया को उसी आधार पर आगे बढ़ाया जाए।

    फिलहाल, अदालत ने याचिका को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध कर लिया है, और 11 जून को इस पर विस्तार से सुनवाई होगी। इससे पहले 3 जून को अभिनेत्री इसी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। इस दौरान उन्होंने अपने खिलाफ लगाए गए सभी आरोपों को खारिज कर दिया। यह मामला हाई-प्रोफाइल ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा हुआ है। आरोप है कि जेल में रहते हुए उसने एक बड़े कारोबारी की पत्नी से करीब 200 करोड़ रुपए की जबरन वसूली की थी।

    जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का कहना है कि इस वसूली से मिले पैसों का एक बड़ा हिस्सा सुकेश ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और उनके परिवार पर खर्च किया। आरोपों के अनुसार, सुकेश ने जैकलीन को कई महंगे उपहार भी दिए थे, जिनमें लग्जरी कारें, ब्रांडेड हैंडबैग, महंगे गहने और कुछ कीमती पालतू जानवर शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.