Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    • महिलाओं के लिए फ्री बस योजना ; केरल के मंत्री सीपी जॉन के बयान पर बवाल
    • बेंगलुरु में रोहित ने लगाई फांसी तो हमीरपुर में नंदिनी ने पी लिया तेजाब
    • अमेरिका में गोमूत्र पर पेटेंट, वैज्ञानिकों ने मानी अद्भुत शक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»Tanu Weds Manu 3 हुई ऑफिशियली कन्फर्म, क्या इस बार ट्रिपल रोल में नजर आएंगी कंगना रनौत?
    मनोरंजन

    Tanu Weds Manu 3 हुई ऑफिशियली कन्फर्म, क्या इस बार ट्रिपल रोल में नजर आएंगी कंगना रनौत?

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Tanu Weds Manu 3: ‘तनु वेड्स मनु’ के फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज है. लंबे समय से तीसरे पार्ट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच अब फिल्म पर ऑफिशियल मुहर लग गई है. Eros Innovation ने ‘तनु वेड्स मनु – द नेक्स्ट चैप्टर’ को अनाउंस कर दिया है. यानी एक बार फिर यह हिट फ्रेंचाइजी बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार है. इस खबर के बाद फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.

    Eros Universe में शामिल हुई ‘तनु वेड्स मनु 3’

    इरोस इनोवेश ने ‘Eros Universe’ की शुरुआत की है, जिसके तहत कई हिट बॉलीवुड फिल्मों की कहानियों को आगे बढ़ाया जाएगा. इसी में ‘तनु वेड्स मनु – द नेक्स्ट चैप्टर’ का नाम भी शामिल है. इसके अलावा ‘तेरे नाम’, ‘इंग्लिश विंग्लिश’, ‘देसी बॉयज’, ‘रंगीला’ और ‘फोबिया’ जैसी फिल्मों को भी नए रूप में वापस लाने की तैयारी है. कंपनी का कहना है कि इन फिल्मों से जुड़ी नई कहानियां और नए किरदार दर्शकों को देखने को मिलेंगे.

    कौन बना रहा है फिल्म?

    ‘तनु वेड्स मनु – द नेक्स्ट चैप्टर’ का निर्देशन मिताक्षरा कुमार करेंगी. वह इससे पहले ‘हीरामंडी’ और ‘द एम्पायर’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर काम कर चुकी हैं. फिल्म को इरोस इनोवेशन और रुद्रक सोमा ज्योति लिमिटेड मिलकर प्रोड्यूस करेंगे. हालांकि, फिल्म में कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

    क्या कंगना रनौत निभाएंगी ट्रिपल रोल?

    ‘तनु वेड्स मनु – द नेक्स्ट चैप्टर’ को लेकर एक और चर्चा तेज है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस बार कंगना रनौत फिल्म में ट्रिपल रोल निभाती नजर आ सकती हैं. हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

    ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ में कंगना ने तनु और दत्तो का डबल रोल निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया था. ऐसे में फैंस का मानना है कि तीसरे पार्ट में भी मेकर्स कुछ बड़ा और नया करने की तैयारी में हैं. अगर ट्रिपल रोल की खबर सही साबित होती है, तो यह कंगना के करियर के सबसे बड़े और अलग रोल्स में से एक हो सकता है. साथ ही फिल्म में कॉमेडी, कन्फ्यूजन, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का तड़का भी पहले से ज्यादा देखने को मिल सकता है.

    क्यों खास है ‘तनु वेड्स मनु’ फ्रेंचाइजी?

    साल 2011 में रिलीज हुई ‘तनु वेड्स मनु’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म में कंगना रनौत और आर. माधवन की जोड़ी को खूब पसंद किया गया. फिल्म में तनु का बेफिक्र और बिंदास अंदाज, जबकि मनु का शांत और समझदार स्वभाव दर्शकों को काफी पसंद आया. यही वजह थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई.

    इसके बाद साल 2015 में आई ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ ने फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया. इस फिल्म में कंगना रनौत ने तनु के साथ-साथ दत्तो का किरदार भी निभाया था. हरियाणा की एथलीट दत्तो के रोल को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और आज भी इसे कंगना के बेहतरीन किरदारों में गिना जाता है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.