Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 
    • हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
    • पहला ऑल-विमेन पुलिस थाना, पीड़ित महिलाएं बिना झिझक कह सकेंगी दिल की बात
    • इजरायल का लेबनान पर हमला ; US-ईरान शांति वार्ता को बड़ा झटका, वेंस का स्विट्जरलैंड दौरा रद
    • मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल ने की सौजन्य मुलाकात
    • राज्यपाल श्री डेका से सुप्रीम कोर्ट में छत्तीसगढ़ की स्टैंडिंग काउंसिल सुश्री जैन ने की सौजन्य भेंट
    • किसान हितैषी नीतियों ने दिलाई छत्तीसगढ़ को नई पहचान: छत्तीसगढ़ के कृषि विकास मॉडल का अध्ययन करने पहुंचा महाराष्ट्र का विधायक दल
    • ‘काला हिरण’ फिल्म से जुड़ी सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में टली सुनवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 19
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»निर्माणाधीन मंदिर के साधु मिलन दास की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश… 
    क्राइम

    निर्माणाधीन मंदिर के साधु मिलन दास की हत्या के बाद इलाके में भारी आक्रोश… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उत्तर प्रदेश – उन्नाव के बांगरमऊ के मोहल्ला घूरे टोला में निर्माणाधीन मंदिर के साधु मिलन दास की हत्या के बाद इलाके में बुधवार को भारी आक्रोश देखने को मिला. साधु की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है, वहीं पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कड़ी पुलिस निगरानी के बीच कराया गया. मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. इस बीच जिस जगह पर साधु मिलन दास की हत्या की गई थी, उस जगह पर अवैध कब्जे की पुष्टि के बाद सभासद अतीक अहमद के कब्जे को बुलडोजर से ढहा दिया गया. 

    मामला दो समुदायों का होने की वजह से प्रशासन के हाथ पांव फूले हुए हैं. साधु की मंगलवार को चाकू से गोदकर हुई हत्या के बाद बुधवार को मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद उसी निर्माणाधीन मंदिर के बाहर रखा गया. जहां परिजनों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने परिजनों की मांग को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया. इसके बाद अधिकारियों ने समझा बुझाकर परिजनों को बुधवार की  शाम 3 बजे अंतिम संस्कार के लिए मनाया. एहतियात के तौर पर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस और पीएसी तैनात रही. 

    परिजनों ने प्रशासन के सामने रखी ये मांगे

    मृतक के परिजनों ने घटना को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर 5 नामजद और 3 अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में FIR दर्ज की है. इसके साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है. मृतक के भाई ने प्रशासन से शस्त्र लाइसेंस, मृतक साधु के समाधि स्थल , मंदिर निर्माण और पुलिस से परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है. अफसरों ने जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजनों ने अंतिम संस्कार किया.

    इस पूरे मामले पर बांगरमऊ के एसडीएम बृजमोहन शुक्ला ने बताया कि फिलहाल पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है और मामले की जांच जारी है. मृतक साधु के भाई की तहरीर पर लल्ली, इजरायल, यामीन, शानू शफी के खिलाफ हत्या की FIR दर्ज कराई गई है. पुलिस ने दबिश देते हुए लल्ली, शफी व यामीन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं, फरार आरोपी शानू और इजराइल  की तलाश जारी है. मृतक के परिजनों का आरोप है कि साधु मिलन दास मंदिर में पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन करते थे, जिससे कुछ लोग नाराज रहते थे. परिजनों ने आरोप लगाया कि इसी रंजिश के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. मृतक की बहन ने आरोपियों के एनकाउंटर की मांग की है. 

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    महिला की गला दबाकर हत्या करने के बाद युवक ने भी आत्महत्या कर ली 

    June 19, 2026

    हाजीपुर इलाके में प्रवासी मजदूर ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

    June 19, 2026

    साले की पत्नी को भगाकर गुजरात ले गया जीजा, पुलिस व रिश्तेदारों को देख 5वीं मंजिल से कूदा

    June 19, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.