Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • होर्मुज में अमेरिकी मिसाइल अटैक, हिमाचल के लाल आदित्य शर्मा ने गंवाई जान, इकलौते बेटे थे
    • हांसी में युवक-युवतियों को एक्सरसाइज करवा रहा था मालिक, बदमाशों ने गोलियों से भूना
    • शादी की उम्र नहीं हुई, लिव-इन में रहने की इच्छा! हाईकोर्ट ने कहा- सुरक्षा मिलेगी लेकिन UCC में दर्ज कराएं रिश्ता
    • छत्तीसगढ़ के लाल विजय श्रीवास्तव को ‘अमेरिका बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ द्वारा आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय जज नियुक्त किया गया
    • अंबिकापुर-बिलासपुर NH पर सडक़ हादसे में शिक्षक की मौत, साथी की हालत नाजुक…
    • परफ्यूम लगाने के बावजूद खुशबू जल्दी उड़ जाती है? जानिए EDC, EDT और EDP कोड्स का सही मतलब खरीदते समय न हो गलती
    • तो इसलिए कटा दीपक का टिकट? दिलीप जायसवाल ने ‘लिखित वादे’ पर दिया बयान
    • बैतूल में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से दो सगे भाइयों की मौत, एक अन्य युवक की हालत खराब
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Thursday, June 11
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»क्राइम»9वीं की छात्रा को हाईवा ने 15 फीट तक घसीटा,बेकाबू भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाईं 40 से ज्यादा गोलियां…
    क्राइम

    9वीं की छात्रा को हाईवा ने 15 फीट तक घसीटा,बेकाबू भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाईं 40 से ज्यादा गोलियां…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 11, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बिहार के जमुई जिले के खैरा बाजार में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे के बाद हालात बेकाबू हो गए. बालू लदे एक तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से कोचिंग जा रही 9वीं की छात्रा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. उसका शव टायरों के बीच फंस गया था, जिसकी वजह से ट्रक करीब 15 फीट तक उसे घसीटता हुआ ले गया था. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित भीड़ ने पहले तोड़फोड़ की और फिर पथराव किया. स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि पुलिस को 40 राउंड से अधिक हवाई फायरिंग करनी पड़ी.

    पहले हाईवा में तोड़फोड़, फिर पुलिस पर पथराव

    बताया जाता है कि बरियारपुर निवासी जितेंद्र मंडल की पुत्री मुस्कान कुमारी रोज की तरह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी. इसी दौरान यह हादसा हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग भारी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और सबसे पहले दुर्घटना को अंजाम देने वाले हाईवा में जमकर तोड़फोड़ शुरू कर दी. मामले की जानकारी मिलते ही खैरा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया. लेकिन उग्र भीड़ ने पुलिस पर ही पत्थरों और सड़क किनारे पड़े रोड़ों से हमला बोल दिया. इस अचानक हुए पथराव में कई पुलिस जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.

    भीड़ ने पुलिस को थाने तक खदेड़ा, तब हुई फायरिंग

    हालात बिगड़ते देख पुलिस लाइन और आसपास के थानों से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को मौके पर बुलाया गया. इसके बावजूद प्रदर्शनकारी शांत नहीं हुए. उग्र भीड़ पुलिस को खदेड़ते हुए खैरा थाना परिसर तक पहुंच गई. उपद्रवियों ने थाना परिसर में खड़ी पुलिस गाड़ियों को निशाना बनाया और जमकर पथराव किया, जिससे आधा दर्जन से अधिक पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त हो गए. थाना भवन को भी पत्थर से भारी नुकसान पहुंचाया गया. स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस ने आत्मरक्षा और भीड़ को खदेड़ने के लिए 40 राउंड से अधिक हवाई फायरिंग की, जिसके बाद भीड़ तितर-बितर हुई.

    5 उपद्रवियों पर पुलिस ने पकड़ा, CCTV की जांच जारी

    इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ सतीश सुमन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक बच्ची की मौत के बाद कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव और उपद्रव की घटना को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक 5 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है. घटनास्थल और थाने के आसपास के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे क्षेत्र में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और प्रशासन शांति बनाए रखने की अपील कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    हांसी में युवक-युवतियों को एक्सरसाइज करवा रहा था मालिक, बदमाशों ने गोलियों से भूना

    June 11, 2026

    छत्तीसगढ़:2 साल की मासूम का अपहरण, पुलिस की नाकेबंदी से बचने बच्ची को छोड़कर भागे आरोपी…

    June 11, 2026

    बालोद:गांव के कोतवाल ने 8 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…

    June 11, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.