Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • विश्व स्तनपान सप्ताह : स्वास्थ्य मंत्री करेंगे राज्य स्तरीय कार्यक्रम की अध्यक्षता,छत्तीसगढ़ में स्थापित होगा पहला मातृ दूध कोष (मदर मिल्क बैंक)
    • वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने किया सम्मानित, 13,912 आवेदनों के सफल निराकरण से बनाया रिकॉर्ड
    • ‘मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना’के तहत तिल्दा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में 41 लाख से 10 नए रंगमंचों का निर्माण
    • डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बिलासपुर केंद्रीय जेल का किया आकस्मिक निरीक्षण
    • Breaking : राज्यसभा से जजों की संख्या बढ़ाने वाला बिल पास
    • महिलाओं के लिए फ्री बस योजना ; केरल के मंत्री सीपी जॉन के बयान पर बवाल
    • बेंगलुरु में रोहित ने लगाई फांसी तो हमीरपुर में नंदिनी ने पी लिया तेजाब
    • अमेरिका में गोमूत्र पर पेटेंट, वैज्ञानिकों ने मानी अद्भुत शक्ति
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Wednesday, August 5
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मनोरंजन»जब भाग्यश्री के फैसले से नाराज हो गए थे यश चोपड़ा…
    मनोरंजन

    जब भाग्यश्री के फैसले से नाराज हो गए थे यश चोपड़ा…

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Bhagyashree: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री ने जब सुपरस्टार सलमान खान के साथ फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से अपना करियर शुरू किया, तो वह रातोंरात बड़ी स्टार बन गईं. लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने एक ऐसा चौंकाने वाला फैसला लिया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी. सिर्फ 20 साल की उम्र में उन्होंने लाइमलाईट और शोहरत को छोड़कर बिजनेसमैन हिमालय दासानी से शादी कर ली. उस समय जहां हर एक्ट्रेस अपने करियर को ऊपर ले जाना चाहती थी, भाग्यश्री ने अपने परिवार को सबसे आगे रखा.

    भाग्यश्री ने क्यों चुना था शोहरत से पहले अपना परिवार?

    एक नए इंटरव्यू में अपनी पुरानी जिंदगी के बारे में बात करते हुए भाग्यश्री ने कहा, “मैं बहुत छोटी थी और प्यार में पूरी तरह डूबी हुई थी. मैं शादी करना चाहती थी और अपना परिवार शुरू करना चाहती थी. मुझे लगता है कि सभी युवा लड़कियां ऐसा सपना देखती हैं. जब फिल्म रिलीज हुई, तब तक मेरी शादी हो चुकी थी और मैं प्रेग्नेंट थी क्योंकि शूटिंग और रिलीज के बीच एक साल का अंतर था. एक 20 साल की लड़की के रूप में, मेरे लिए कोई एक रास्ता चुनना ही सही था या तो मैं अपने प्यार के पीछे जाऊं, शादी करूं और अपनी जिंदगी उस तरह जीऊं, या फिर फिल्मों में आ जाऊं और प्यार को भूल जाऊं. यह सब प्रायोरिटी के बारे में था. उस समय दोनों चीजें एक साथ पाना मुमकिन नहीं था”.

    वो एक गलत फैसला, जिसका आज भी है पछतावा

    अपनी जिंदगी के सबसे अच्छे और बुरे फैसलों पर बात करते हुए भाग्यश्री ने एक बड़ी बात मानी. उन्होंने बताया कि करियर को लेकर लिए गए एक फैसले पर उन्हें आज भी बहुत पछतावा होता है. पहली फिल्म सुपरहिट होने के बाद उन्होंने यह शर्त रख दी थी कि वे आगे सिर्फ उन्हीं फिल्मों में काम करेंगी, जिनमें उनके पति हिमालय दासानी उनके हीरो बनेंगे. इसी एक फैसले की वजह से उनका फिल्मी करियर आगे नहीं बढ़ पाया.

    इन फिल्म मेकर्स ने की वापस लाने की कोशिश

    भाग्यश्री ने बताया कि उनका फिल्मों से दूरी बना लेना उस समय के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आया था. यश चोपड़ा जी ने तो उन्हें इस फैसले के लिए डांट तक लगा दी थी. वहीं दिग्गज फिल्म मेकर मनमोहन देसाई ने उनसे कहा था कि तुम बस एक बार हां कह दो, मैं कल ही तुम्हारी नई फिल्म का ऐलान कर दूंगा.

    बड़े मौके गंवाने पर नहीं है कोई पछतावा

    हाथ से इतने बड़े मौके निकल जाने के बाद भी भाग्यश्री के मन में आज कोई कड़वाहट नहीं है. एक्ट्रेस कहती हैं कि “मुझे अपने फैसलों पर कोई पछतावा नहीं है. वे अपने काम में माहिर थे और उनके साथ काम करना बहुत अच्छा होता. मैंने जो फैसले लिए, उनकी वजह से मैंने कुछ बेहतरीन फिल्ममेकर्स के साथ काम करने का मौका गंवा दिया. लेकिन जिंदगी चलती रहती है और आप पीछे मुड़कर नहीं देखते”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    SVC 63 में 6 हफ्ते तक चलेगी फाइटिंग सीन्स की शूटिंग?, दिखेगा सलमान खान का हाई-वोल्टेज एक्शन

    August 5, 2026

    भोजपुरी हॉरर फिल्म ‘पिया का घर’ का फर्स्ट लुक रिलीज, रोमांच और रहस्य से भरपूर नजर आई काजल राघवानी की फिल्म की पहली झलक…

    August 5, 2026

    दुनियाभर में टॉप 10 में शामिल 8 एपिसोड की सांसें रोक देने वाली नेटफ्लिक्स हॉरर सीरीज, महल में आत्माओं का साया, जिंदा नहीं बचता कोई भी युवराज…

    August 4, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.