Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कर्नाटक के विजेताओं की लिस्ट, पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे राज्यसभा, BJP का भी एक जीता
    • इंदौर में कार से उतरते ही बस ने केंद्रीय मंत्री के रिश्तेदार को कुचला
    • गुजरात के दिव्यांग टीचर ने स्कूल में एक साल तक की 5 लड़कियों के साथ गंदी बात, गिरफ्तार व सस्पेंड 
    • हौसलों की उड़ान: संघर्षों को मात देकर ‘लखपति दीदी’ बनीं कांति साहू
    • घंटों पेशाब रोकने के नुकसान? किडनी और दिमाग के लिए खतरनाक
    • सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव,सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल
    • छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव
    • थलपति विजय ने पीएम मोदी को नीति आयोग की मीटिंग में क्या-क्या मांगा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Friday, June 12
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»केरल सरकार ने किया 30 IPS अफसरों का ट्रांसफर, PM से तारीफ पाने वाले पुलिस अधिकारी को मिला बड़ा पद
    मुख्य समाचार

    केरल सरकार ने किया 30 IPS अफसरों का ट्रांसफर, PM से तारीफ पाने वाले पुलिस अधिकारी को मिला बड़ा पद

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 12, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    तिरुवनंतपुरम: केरल में वीडी सतीशन की अगुवाई वाली नई सरकार बनने के बाद पुलिस विभाग में पहला बड़ा फेरबदल किया गया है। इस बदलाव के तहत सरकार ने ADGP रैंक से लेकर जिला पुलिस प्रमुखों तक करीब 30 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। यह कदम गृह मंत्री रमेश चेन्निथला की पुलिस फोर्स में बड़े बदलाव की योजना के तहत उठाया गया है। इसमें सबसे अहम नियुक्ति पी विजयन की है। जिन्हें नया एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया है। यह केरल पुलिस में सबसे प्रभावशाली पदों में से एक है।

    कौन हैं IPS विजयन?
    1999 बैच के IPS अधिकारी विजयन को पिछली LDF सरकार के कार्यकाल के दौरान सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद में उनका सस्पेंशन रद्द कर दिया गया और उन्हें पुलिस फोर्स में प्रमोशन भी मिला। विजयन तब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आए थे जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में सबरीमाला में जिम्मेदार तीर्थयात्रा अभियान को बढ़ावा देने के लिए उनकी तारीफ की थी। फिलहाल पी विजयन को कानून-व्यवस्था (लॉ एंड ऑर्डर) के नए एडीजीपी के रूप में नियुक्त किया गया है। इससे पहले इंटेलिजेंस विंग का नेतृत्व कर रहे विजयन को साइबर ऑपरेशंस की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।

    एडीजीपी एस श्रीजीत को पुलिस मुख्यालय से हटाया
    इसके अलावा केरल सरकार ने एडीजीपी एस श्रीजीत को पुलिस मुख्यालय से हटाकर जेल विभाग का एडीजीपी बनाया गया है। जेल विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे बलराम कुमार उपाध्याय को अब एडीजीपी, आर्म्ड पुलिस बटालियन नियुक्त किया गया है। एच. वेंकिटेश को क्राइम ब्रांच का एडीजीपी बनाया गया है, जबकि दिनेंद्र कश्यप को आर्म्ड पुलिस बटालियन से स्थानांतरित कर इंटेलिजेंस एडीजीपी नियुक्त किया गया है।

    हर्षिता अट्टलूरी को पुलिस मुख्यालय का आईजी बनाया
    आईजी स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। हर्षिता अट्टलूरी को पुलिस मुख्यालय का आईजी बनाया गया है। एस श्याम सुंदर को नए बनाए गए क्राइम ब्रांच एक्स-कैडर आईजी पद की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि आर. निशांतिनी को पुलिस मुख्यालय से इंटेलिजेंस आईजी के पद पर भेजा गया है।

    तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस कमिश्नर बने डॉ अरुल आर.बी. कृष्णा
    रेंज और शहर पुलिस प्रशासन में भी बड़े स्तर पर फेरबदल हुआ है। यतीश चंद्रा को कन्नूर रेंज डीआईजी से एर्नाकुलम रेंज डीआईजी बनाया गया है। तिरुवनंतपुरम शहर के पुलिस आयुक्त रहे कार्तिक को त्रिशूर रेंज डीआईजी नियुक्त किया गया है। त्रिशूर रेंज डीआईजी नारायणन टी को कन्नूर रेंज डीआईजी बनाया गया है। वहीं, एर्नाकुलम रेंज डीआईजी रहे डॉ अरुल आर.बी. कृष्णा को तिरुवनंतपुरम शहर का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है।

    शौकत अली को कोझिकोड शहर का पुलिस आयुक्त बनाया
    यह फेरबदल इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि शौकत अली और शाजी सुगुनन जैसे अधिकारियों को कई वर्षों बाद फिर से कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण पद मिले हैं। शौकत अली को कोझिकोड शहर का पुलिस आयुक्त बनाया गया है। वे इससे पहले टी.पी. चंद्रशेखरन हत्याकांड की जांच का नेतृत्व कर चुके हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    कर्नाटक के विजेताओं की लिस्ट, पवन खेड़ा और मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे राज्यसभा, BJP का भी एक जीता

    June 12, 2026

    गुजरात के दिव्यांग टीचर ने स्कूल में एक साल तक की 5 लड़कियों के साथ गंदी बात, गिरफ्तार व सस्पेंड 

    June 12, 2026

    थलपति विजय ने पीएम मोदी को नीति आयोग की मीटिंग में क्या-क्या मांगा

    June 12, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.