Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • अब 31 अगस्त तक ले सकेंगे प्रवेश,छात्रहित में लिया गया फैसला-मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री श्री टंक राम वर्मा
    • विद्यार्थियों ने देखी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और ‘वंदे मातरम्’ पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी
    • मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
    • NLSIU में CJI सूर्यकांत और BCI चेयरमैन मनन कुमार के दौरे पर विवाद, 702 छात्रों ने जताया विरोध
    • ‘वंदे मातरम’ विवाद, सोनिया गांधी माफी मांगें, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के वंशज सुमित्रो चटर्जी की मांग
    • अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री श्री साय
    • स्वतंत्रता दिवस पर बागोदरा पुलिस का एक्शन, 7164 शराब की बोतलें जब्त
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Monday, August 17
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»BREKING NEWS»खान सर और रौशन आनंद सर के बीच चल रहे झगड़े के बीच ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत… 
    BREKING NEWS

    खान सर और रौशन आनंद सर के बीच चल रहे झगड़े के बीच ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रोशन आनंद के भाई प्रिंस की मौत… 

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राजधानी पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज पर हुए बवाल मामले से जुड़ा एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है।

    पटना में खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद के बीच चल रहे बहुचर्चित विवाद के बीच एक नया और सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हो गई है। प्रिंस यादव का नाम हाल ही में पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में हुए बवाल और हमले के मामले में सामने आया था तथा वह इस केस में आरोपित भी था।

    शुरुआती जानकारी के अनुसार खान ग्लोबल स्टडीज में हुए विवाद और उसके बाद दर्ज प्राथमिकी के बाद से प्रिंस यादव पुलिस की गिरफ्त से बचने के लिए नेपाल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि वह अपने कुछ साथियों के साथ वहां एक होटल या गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था। इसी दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत की परिस्थितियों को लेकर अलग-अलग जानकारियां सामने आ रही हैं। कुछ सूत्र इसे गोली मारकर की गई हत्या बता रहे हैं, जबकि अन्य रिपोर्टों में मौत को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई घटना बताया गया है।

    मामले की सूचना मिलते ही प्रिंस यादव के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। स्थानीय पुलिस ने भी घटना के बाद जांच शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस होटल या गेस्ट हाउस में प्रिंस ठहरा हुआ था, वहां मौजूद अन्य युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

    प्रिंस यादव का नाम इससे पहले वर्ष 2021 में भी खान सर की कोचिंग पर हुए कथित हमले के मामले में सामने आया था। वहीं हालिया विवाद के बाद वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नेपाल में उसकी मौजूदगी, वहां के संपर्कों और मौत से जुड़े घटनाक्रम की विस्तृत जांच की जा रही है।

    उधर, पटना में इस घटना के बाद माहौल संवेदनशील माना जा रहा है। किसी भी अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए पीरबहोर और कदमकुआं थाना क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। गौरतलब है कि 2 जून को खान ग्लोबल स्टडीज में हुए बवाल के मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रोशन आनंद और उनके दो सहयोगियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

    इस मामले में खान ग्लोबल स्टडीज के संचालक फैजल खान उर्फ खान सर को भी आरोपी बनाया गया था। हालांकि गिरफ्तारी की आशंका के बीच उन्हें अग्रिम जमानत मिल चुकी है। दो सुरक्षा गार्ड भी इस मामले में जेल में हैं।

    कोचिंग संस्थानों के बीच शुरू हुआ विवाद अब लगातार नए मोड़ ले रहा है। ऐसे में नेपाल में प्रिंस यादव की मौत ने पूरे मामले को और अधिक संवेदनशील तथा चर्चित बना दिया है। पुलिस और जांच एजेंसियों की रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह और उससे जुड़े तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती

    August 16, 2026

    स्वतंत्रता दिवस पर बागोदरा पुलिस का एक्शन, 7164 शराब की बोतलें जब्त

    August 16, 2026

    मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी,मोमोज ठेले के पास जोरदार धमाका, मची अफरातफरी…

    August 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.