Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जांजगीर-चांपा जिले में 295 करोड़ रुपये से अधिक के 341 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • फ्रांस में ‘भारत इनोवेट्स 2026’ कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी, ‘भारत अब दुनिया को समाधान दे रहा’
    • बॉडीबिल्डर YouTuber महबूब चांदी की साले ने की हत्या, 18 महीने पहले सलमा से की थी लव मैरेज
    • तमिलनाडु में AIADMK से अभिनेत्री गौतमी तडिमल्ला ने दिया इस्तीफा
    • ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज किए जाने पर भड़के संजय राउत
    • बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी
    • झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज
    • जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Sunday, June 14
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»मीनाक्षी नटराजन विवाद में बड़ा खुलासा! फॉर्म भरने वाले वकील ने तोड़ी चुप्पी, खोले चौंकाने वाले राज
    मुख्य समाचार

    मीनाक्षी नटराजन विवाद में बड़ा खुलासा! फॉर्म भरने वाले वकील ने तोड़ी चुप्पी, खोले चौंकाने वाले राज

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 14, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने का मामला अब और अधिक राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है। इस पूरे विवाद के केंद्र में आए नामांकन फॉर्म तैयार करने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता जेपी धनोपिया ने पहली बार खुलकर अपनी बात रखी है। लगातार लग रहे आरोपों के बीच उन्होंने दावा किया कि नामांकन पत्र में किसी प्रकार की तकनीकी या कानूनी गलती नहीं हुई थी और जिस आधार पर नामांकन खारिज किया गया, वह वास्तव में कोई आपराधिक मामला था ही नहीं। 23 वर्षों से चुनावी नामांकन प्रक्रिया से जुड़े धनोपिया ने कहा कि संबंधित नोटिस को आपराधिक प्रकरण बताना पूरी तरह भ्रामक है। उनके अनुसार यह केवल एक शिकायत के आधार पर जारी नोटिस था, जिसमें न तो कोई केस नंबर दर्ज था और न ही उसे जारी करने वाला व्यक्ति विधिवत अधिकृत था। ऐसे में उसे आपराधिक प्रकरण मानकर शपथ पत्र में दर्शाने की बाध्यता नहीं बनती थी।

    धनोपिया ने आरोप लगाया कि जब भाजपा को यह एहसास हुआ कि कांग्रेस के विधायक अब उनके प्रभाव से बाहर हैं, तब सुनियोजित तरीके से नामांकन निरस्त कराने की रणनीति बनाई गई। उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान ऐसी परिस्थितियां निर्मित की गईं जिससे कांग्रेस पक्ष को अपनी बात रखने और आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल सका।

    उनका दावा है कि निर्वाचन अधिकारी से समय मांगकर स्थिति स्पष्ट करने और संबंधित नोटिस के संबंध में अपना पक्ष रखने का प्रयास किया गया था। यहां तक कि कोर्ट से प्रमाणित दस्तावेज लाने के लिए भी अतिरिक्त समय की मांग की गई, लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। धनोपिया ने आरोप लगाया कि उस समय कई वरिष्ठ भाजपा नेता और मंत्री वहां मौजूद थे, जिससे पूरी प्रक्रिया पर राजनीतिक दबाव की आशंका पैदा होती है।

    उन्होंने यह भी कहा कि नामांकन जमा करते समय निर्वाचन अधिकारी ने सभी दस्तावेजों की प्रारंभिक जांच की थी और किसी प्रकार की कमी नहीं बताई गई थी। चेकलिस्ट में भी सभी आवश्यक दस्तावेज पूर्ण पाए गए थे। इसके बावजूद बाद में अचानक आपत्ति उठाकर नामांकन निरस्त कर दिया गया।

    धनोपिया के अनुसार, नामांकन जमा होने के बाद दोपहर में एक रिटायर्ड हाईकोर्ट जज भाजपा की ओर से आपत्ति दर्ज कराने पहुंचे। वहीं से पूरे विवाद ने नया मोड़ लिया। उनका आरोप है कि कांग्रेस के पक्ष को सुने बिना और पर्याप्त अवसर दिए बिना निर्णय लिया गया, जिससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े होते हैं।

    हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि यदि विवादित नोटिस का उल्लेख शपथ पत्र में कर दिया जाता तो शायद इतना बड़ा विवाद खड़ा नहीं होता। लेकिन उनका स्पष्ट कहना है कि कानूनन उसे आपराधिक प्रकरण मानने का कोई आधार नहीं था।

    इधर कांग्रेस ने इस मामले को न्यायालय में चुनौती देने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी जल्द ही हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर सकती है। साथ ही प्रदेश से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विरोध प्रदर्शन की रणनीति भी बनाई जा रही है। ऐसे में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन विवाद अब केवल चुनावी प्रक्रिया का मुद्दा नहीं रह गया है, बल्कि यह प्रदेश की राजनीति में बड़ा संवैधानिक और राजनीतिक विवाद बनता जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    बंगाल विधायक सिग्नेचर मिसमैच केस: सीआईडी के सामने पेश हुए ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

    June 14, 2026

    झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद 6 साल की बच्ची की मौत, FIR दर्ज

    June 14, 2026

    जोधपुर में महिला ने कुत्ते को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल, थाने पहुंचा मामला

    June 14, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.