Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • भाटापारा में गौरव का दिन,विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असर: एक फोन कॉल पर किसान की समस्या का 24 घंटे में समाधान
    • आगामी विधानसभा सत्र में सामाजि बहिष्कार जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ सक्षम कानून बनाया जाये : डॉ. दिनेश मिश्र
    • Jammu-Kashmir News: LoC के पास Blast, JCO सहित 4 जवान घायल
    •  दिल्ली के शास्त्री नगर के पास फैक्ट्री में भीषण आग, पूरे इलाके में हड़कंप का माहौल
    • मानसून स्पेशल: इस रिमझिम बारिश में घर पर बनाएं क्रिस्पी ‘कॉर्न चीज़ी बॉल्स’, बेहद आसान है रेसिपी
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति
    • राज्यपाल श्री डेका को जगदलपुर के ट्री मैन ने भेंट की मियाजाकी आम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Tuesday, June 16
    • खानपान-सेहत
    • फीचर
    • राशिफल
    • लेख-आलेख
    • व्यापार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • भिलाई
    • राजनाँदगाँव
    • कोरबा
    Chhattisgarh RajyaChhattisgarh Rajya
    Home»मुख्य समाचार»भीषण सड़क हादसा, बस-कार की भिड़ंत में 4 सगे भाइयों की मौत
    मुख्य समाचार

    भीषण सड़क हादसा, बस-कार की भिड़ंत में 4 सगे भाइयों की मौत

    chhattisgarhrajya.inBy chhattisgarhrajya.inJune 16, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    बाड़मेर (राजस्थान) , बालोतरा के पाटोदी क्षेत्र में मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। रोडवेज बस और कार की आमने-सामने हुई भिड़ंत में कार सवार 4 सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। चारों भाई मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे और अब घर में कोई कमाने वाला नहीं बचा है। उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार कार सवार चारों भाई किसी कार्य से पाटोदी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही रोडवेज बस की कार से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

    अस्पताल पहुंचने से पहले थम गईं सांसें

    हादसे में उदाराम पुत्र भंवराराम, रेखाराम पुत्र भंवराराम, विश्नाराम पुत्र भंवराराम तथा जोगाराम पुत्र भंवराराम गंभीर रूप से घायल हो गए। दो युवकों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाटोदी पहुंचने से पहले ही मौत हो गई, जबकि दो घायलों को बालोतरा रेफर किया गया, जहां उन्होंने भी दम तोड़ दिया। चारों मृतक पाटोदी के निकटवर्ती कोडूका गांव के निवासी तथा सगे भाई थे।

    कार के परखच्चे उड़े

    मिली जानकारी के मुताबिक, कार सवार चारों भाई किसी काम से पाटौती गांव होकर जा रहे थे। इस दौरान सामने से आई तेज रफ्तार रोडवेज बस की कार से टक्कर हो गई। हादसे में तेज धमाका सुनकर ग्रामीण घटनास्थल तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने कार में फंसे सभी चारों लोगों को कार के दरवाजे तोड़कर बाहर निकाला। लेकिन अस्पताल ले जाने से पूर्व ही सभी चारों लोगों की मौत हो गई।

    ग्रामीणों ने दरवाजे तोड़कर निकाले शव

    हादसे के बाद कार में शव फंस गए। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशक्कत कर कार के दरवाजे तोड़े और सभी को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा शवों को अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद पाटोदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेघवाल समाज सहित विभिन्न समाजों के लोग एकत्रित हुए। मुआवजे की मांग को लेकर परिजन एवं ग्रामीण अस्पताल परिसर में मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा पुलिस जाब्ता तैनात किया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email
    chhattisgarhrajya.in
    chhattisgarhrajya.in
    • Website

    Related Posts

    शिक्षक विपिन यादव का वीडियो वायरल, कहा की खान सर कम फीस की बात करते हैं, लेकिन वसूलते हैं 75,000

    June 16, 2026

    “इकलौते बचे बेटे को बदनाम मत करो”, आंचल के आरोपों पर भावुक हुआ सक्षम का परिवार

    June 16, 2026

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की समधन का निधन, बेटे जसपाल राणा की मौत के 4 दिन बाद तोड़ा दम

    June 16, 2026

    Address - Gayatri Nagar, Near Ashirwad Hospital, Danganiya, Raipur C.G.

    Chandra Bhushan Verma
    Owner & Editor
    Mobile - 9826237000 Email - chhattisgarhrajya.in@gmail.com
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.